साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है और मेकर्स इसे 29 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन यहां खास बात यह है कि फिल्म दिवाली के मौके पर दस्तक देगी। इसी दौरान रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दिवाली 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी ‘स्पिरिट’
DIWALI 2027: THE BIGGG BOXOFFICE CLASH…
⭐ #Ramayana2
versus
⭐ #Spirit
What are YOUR thoughts?
#Diwali | #Diwali2027 https://t.co/SKbjfXyzvX— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2026
वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ अब 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है। प्रभास के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई भी फिल्म का हिस्सा हैं। अगर फिल्म के निर्देशन को लेकर बात करें तो इसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा संभाल रहे हैं।
दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी को मिला मौका
View this post on Instagram
‘स्पिरिट’ की कास्टिंग को लेकर भी पहले काफी चर्चा हुई थी। शुरुआत में फिल्म में फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। रिपोर्ट्स में दीपिका और फिल्म के मेकर्स के बीच मतभेदों की खबरें भी सामने आई थीं। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को मेन एक्ट्रेस के तौर पर चुना था। प्रभास और तृप्ति की जोड़ी का पहला पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
‘रामायण पार्ट 2’ से होगी ‘स्पिरिट’ की टक्कर

दिवाली 2027 पर ‘स्पिरिट’ के साथ रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, फिल्म के दूसरे पार्ट की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स यह साफ कर चुके हैं कि इसे दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। उनके अलावा साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
‘एनिमल’ के बाद फिर चर्चा में संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर

हालांकि यहां दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा पहले फिल्म ‘एनिमल’ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दोनों की जोड़ी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब रणबीर कपूर ‘एनिमल’ के अगले पार्ट ‘एनिमल पार्क’ में भी नजर आएंगे। वहीं, अब संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ ‘स्पिरिट’ लेकर आ रहे हैं।
ऐसे में दिवाली 2027 फिल्मी दुनिया के लिए बेहद खास हो सकती है। अगर ‘स्पिरिट’ और ‘रामायण पार्ट 2’ की रिलीज एक ही समय पर होती है, तो दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब दर्शकों की नजरें दोनों फिल्मों की रिलीज से जुड़ी अगली अनाउंसमेंट पर टिकी हैं।


Download Android App
Download iOS App




