रविवार की सुबह कई दर्दनाक खबरे सामने आई है। पहले शनिवार रात को कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ और ग्वालियर में बेकाबू ट्रक द्वारा लोगों को कुचल दिया गया। इसके बाद अब खबर महाराष्ट्र से आ रही है, बीड जिले के माजलगांव में रविवार को तुलजापुर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार और एसटी बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
राज्य परिवहन बस और कार की भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे एक राज्य परिवहन बस और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार लोग तुलजापुर दर्शन के लिए जा रहे थे, जिनमें माजलगांव शहर के गजानन नामदास समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस तुरंत पहुंची और आगे की जांच में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क बहुत ही घटिया क्वालिटी की बनाई गई है, जिसकी वजह से यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और दरारें आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने इसी लापरवाही से नाराज होकर अब सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की है।
Also Read: मसूरी घूमने जा रहे 5 दोस्तों की थार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत और 2 घायल


Download Android App
Download iOS App




