SCO सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ताजिकिस्तान दौरे के लिए तैयार

Summary :

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन में व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, कनेक्टिविटी, इनोवेशन और कल्चरल आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय व संस्थागत कामकाज से जुड़े निर्णयों की भी समीक्षा होगी।

Rajnath Singh SCO Tajikistan visit

Rajnath Singh SCO Tajikistan visit : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के लिए रवाना होंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के शासनाध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

19 और 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन में व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, कनेक्टिविटी, इनोवेशन और कल्चरल आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय व संस्थागत कामकाज से जुड़े निर्णयों की भी समीक्षा होगी।

व्यापार, कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

भारत एससीओ के विभिन्न तंत्रों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इस मंच के ज़रिए भारत स्टार्टअप्स, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।

दुशांबे में होने वाली यह बैठक भारत को अन्य सदस्य देशों के साथ व्यावहारिक और आपसी लाभ वाले मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले एससीओ शासनाध्यक्षों की 24वीं बैठक 18 नवंबर 2025 को रूस के मॉस्को में आयोजित की गई थी, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Mausam 18 October: दिल्ली में हल्की ठंड की शुरुआत, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।