देशभर में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। दिल्ली में सुबह-शाम हल्की-फुल्की ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ों में बर्फ़बारी हो रही है और कई जगह लैंडस्लाइड की चेतावनी है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज, 18 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। राजधानी में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, हालांकि दोपहर में हल्की गर्मी लगती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश में सर्दी महसूस होने लगी है, सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, दोपहर के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। IMD के मुताबिक, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंद शहर, मोरादाबाद,गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, बहराइच में बारिश और आंधी की चेतावनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में इसका असर दिख रहा है।
बिहार का मौसम
बिहार से मानसून की विदाई हो गई है, इसके साथ मौसम के रंग बदल गए हैं। राज्य में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। IMD ने पटना, गया, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान (18 अक्टूबर) | न्यूनतम तापमान (18 अक्टूबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 32°C | 18°C |
| भोपाल (Bhopal) | 32°C | 22°C |
| चेन्नई (Chennai) | 29°C | 26°C |
| जयपुर (Jaipur) | 32°C | 21°C |
| नैनीताल (Nainital) | 22°C | 12°C |
| मुंबई (Mumbai) | 34°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 29°C | 19°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 33°C | 24°C |
| शिमला (Shimla) | 22°C | 10°C |
| पटना (Patna) | 32°C | 21°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 32°C | 19°C |


Download Android App
Download iOS App




