सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती रात बड़ा हमला हुआ, इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि आठ लोग जख्मी हो गए। हमले में एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे के बाद खासकर हवाई यातायात पर असर पड़ा और कुछ विमानों को रुट डाइवर्ट का भी मैसेज दे दिया गया है।
दम्माम एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
बता दें कि यह हमला सऊदी अरब के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को देर रात हुआ। यह एयरपोर्ट साउदी अरब के खास हवाई अड्डों में शामिल है। मालूम हो कि यहां से बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उड़ती हैं। इस जानकारी को वहां के अधिकारियों ने दी है कि बुधवार देर रात एयरपोर्ट पर हमले हुए हैं। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए और के लोग की जान जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट को कितना नुकसान हुआ, इसकी जांच चल रही है। इस घटना को लेकर फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 ने बताया है कि हमले के बाद कुछ विमानों को दूसरे रास्तों से भेजा गया है। ऐसे में यात्रियों को भी विशेष सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति एयरलाइन से पता करते रहे और ताजा अपडेट रखें।
सऊदी अरब में चार ड्रोन गिराए गए
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, एयरपोर्ट पर हमले के बीच सऊदी अरब के पूर्वी इलाके में 4 ड्रोन को गिराए जाने की भी खबर सामने आई है। हालांकि, इन ड्रोन और एयरपोर्ट पर हुए हमले के बीच क्या कनेक्शन है इसकी जानकारी नहीं आई है। सऊदी अरब में इस तरह की घटनाओं से वहां सुरक्षा टाइट कर दी गई है। अधिकारियों की तरफ से विशेष निगरानी भी की जा रही है।
हमले के पीछे कौन?
इस घटना के बाद, सबसे बड़ा सवाल यह है कि हवाई अड्डे को किसने निशाना बनाया। इस खबर को लिखे जाने तक, हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है। यह भी साफ़ नहीं हो पाया है कि हमले में किस तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। अधिकारी फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं; हमले के मकसद और इसमें शामिल लोगों के बारे में अधिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।


Download Android App
Download iOS App




