सोशल मीडिया पर आपको कुछ वीडियो हंसाने वाली, कुछ रुलाने वाली, तो कुछ समाज की असल तस्वीर को सामने रख देती है। हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो तस्वीर अस्पताल में सुविधाओं की कमी को दिखा रही है। वीडियो में स्ट्रेचर पर बुजुर्ग आदमी बैठा है और बुजुर्ग महिला उसे खींच रही है। जिस उम्र में लोगों को खुद सहारे की जरूरत होती है, उन्हें अपने बीमार साथी के लिए कड़ी मशक्कत कर स्ट्रेचर खींचना पड़ रहा है।
अस्पताल में मरीज का स्ट्रेचर खुद खींच रही बुजुर्ग महिला
यह वीडियो राजकोट सिविल अस्पताल का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि 70 साल की एक बुजुर्ग महिला अपने बीमार परिजन को ले जाने के लिए खुद अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर खींच रही है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश देकर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में ऐसी परेशानी से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सख्त एसओपी (SOP) तैयार करने की बात कही है।
यह वीडियो राजकोट सिविल अस्पताल का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि 70 साल की एक बुजुर्ग महिला अपने बीमार परिजन को ले जाने के लिए खुद अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर खींच रही है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
#viralvideo #GujaratNews
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) October 22, 2026
अस्पताल के अधिकारी घटना को बताया दुखद
राजकोट सिविल अस्पताल के अधिकारी एम.एस. रॉय ने इस घटना को दुखद बताया है। इसके साथ ही जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो सका है कि महिला को खुद स्ट्रेचर क्यों खींचना पड़ा और उस वक्त वहां कोई कर्मचारी मौजूद था या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




