इस दिवाली अगर आप भी घर आए मेहमानों को कुछ स्पेशल खिलाना चाहते हैं, तो यह मिनी चीज़ समोसा सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसकी खास बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री नहीं लगती है। मेहमानों को यह मिनी समोसा बहुत ज्यादा पसंद भी आता है, क्योंकि इसमें जो फिलिंग भरी जाती है, वो खट्टी-मीठी होती है। ऐसे में आइए यहां इसे बनाने का तरीका जानते हैं और इसके साथ ही यह भी कि इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।
मिनी चीज़ समोसा बनाने का तरीका

सामग्री
- मैदा – 2 कप
- सूजी – 2 से 3 बड़े चम्मच
- अजवाइन – ¼ छोटी चम्मच
- नमक – ¼ छोटी चम्मच
- मोइन के लिए तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
- पानी – आटा गूंथने के लिए
- मोजरेला चीज़ – 1 कप
- प्रोसेस्ड चीज़, पनीर
- हरा प्याज या कटी शिमला मिर्च – 2-3 बड़े चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च – 1
- काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
- मिक्स्ड हर्ब्स या ऑरेगेनो – ½ छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- मैदा, पानी का घोल – 2 बड़े चम्मच
- तलने के लिए तेल
मिनी चीज़ समोसा बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, अजवाइन और नमक डालें।
- फिर इसमें 2 बड़े चम्मच गरम तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि मिश्रण मुट्ठी में बंधने लगे।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें। इसे गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
- एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज़, प्रोसेस्ड चीज़ और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।
- फिर इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, ऑरेगेनो और हल्का सा नमक डालकर मिलाएं।
- गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक लोई लेकर उसे लंबी या गोल पूरी की तरह पतला बेल लें।
- एक हिस्से को मोड़कर कोन का आकार दें और किनारों पर मैदे-पानी का घोल लगा लें।
- इस कोन में 1 छोटी चम्मच चीज़ की फिलिंग भरें और ऊपरी हिस्से को भी मैदे के घोल से सील कर दें।
- फिर इसी तरह सारे मिनी समोसे तैयार कर लें और एक प्लेट में रखें।
- आंच को धीमा रखें। ज्यादा तेज आंच पर तलने से बाहर से बुलबुले आ जाएंगे और समोसे खस्ता नहीं बनेंगे।
- समोसों को उलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
- इन्हें टोमैटो केचप या तीखी हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।


Download Android App
Download iOS App




