टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) इन दिनों अपनी हाई-वोल्टेज ड्रामेबाजी के लिए सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी खींचतान तो आम बात है, लेकिन अब बात घर के बाहर बैठे परिवारों तक पहुंच चुकी है।
हाल ही में सामने आए एक नए प्रोमो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें फेमस टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) बुरी तरह रोती हुई नजर आ रही हैं। लव गिल की मां के एक बयान से आहत होकर माही ने ऐसा कदम उठाने की बात कह दी है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। आइए जानते हैं कि आखिर उस प्रोमो में ऐसा क्या हुआ जिसने शो में भूचाल ला दिया है।
कैप्टनसी टास्क से शुरू हुई थी दुश्मनी और विवादित बोल
View this post on Instagram
यह पूरा बवाल असल में एक पुराने कैप्टनसी टास्क (Captaincy Task) के दौरान शुरू हुआ था। उस समय घर के अंदर लव गिल और स्काउट के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। इसी बहस में कूदते हुए माही विज ने लव गिल की सेल्फ-रिस्पेक्ट पर सीधे सवाल उठा दिए थे।
पीठ पीछे और बाद में आमने-सामने होने पर माही ने बेहद गुस्से में कहा था- “मैं दो मिनट में इसको नंगा करके बोल देती, तेरे में तो सेल्फ-रिस्पेक्ट भी नहीं है कि किसी की गर्लफ्रेंड आके तेरी धज्जियां उड़ा के चली गई, फिर भी तू मर रही है।“
इतना ही नहीं, इसी टास्क के दौरान जब लव गिल ताली बजा रही थीं, तो माही ने उनके लिए “छक्के की तरह ताली मार रही है“ जैसा बेहद आपत्तिजनक और विवादित स्लुर (slur) भी इस्तेमाल किया था, जिस पर घर के बाहर दर्शकों के बीच भारी गुस्सा देखने को मिला था।
शो के फैमिली वीक या ऑडियो मैसेज वाले सेगमेंट में जब लव गिल की मां का मैसेज सामने आया, तो उन्होंने बिना किसी लिहाज के सीधे माही विज को निशाने पर ले लिया। लव की मां ने माही के उस पुराने कमेंट को सबके सामने एक्सपोज़ कर दिया, जो माही ने पहले लव के पीठ पीछे कहा था- “अगर स्काउट न होता, तो मैं इसे (लव को) दो मिनट में नंगा कर देती।“ लव की मां ने नेशनल टीवी पर एक लड़की के खिलाफ इस तरह के ओछे, घटिया और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर माही विज को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उनकी परवरिश व तमीज पर सवाल खड़े किए।
पंजाबी में बातचीत के दौरान लव की मां कहती हैं कि माही विज को किसी पर भी कुछ भी बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए था, क्योंकि माही उनकी खुद की उम्र की हैं।
हालांकि, उस मैसेज का कुछ हिस्सा ठीक से समझ नहीं आता, जिसे लेकर घर में कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है। जब माही विज को इस बात का पता चलता है, तो वह तुरंत लव गिल के पास जाती हैं और पूछती हैं कि आखिर उनकी मां ने क्या कहा है। इस पर बात और ज्यादा बिगड़ जाती है और घर का माहौल पूरी तरह गर्म हो जाता है।
माही विज को आया गुस्सा, बोलीं- ‘मुझे नहीं चाहिए कोई पैसा’

लव की मां का मैसेज सुनने के बाद माही खुद को संभाल नहीं पाईं। वह इस बात से नाराज थीं कि शो में उनकी गलतियों और झगड़ों को ही ज्यादा दिखाया जा रहा है। माही ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि सिर्फ उन्हीं की गलत बातें सामने लाई जा रही हैं।
उन्होंने साफ कहा कि अगर शो में इसी तरह उन्हें दिखाया जाएगा तो वह आगे इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। माही ने यहां तक कह दिया कि उन्हें शो के पैसे भी नहीं चाहिए।
इसके बाद वह काफी भावुक हो गईं और वॉशरूम में जाकर रोने लगीं। वहां अरिश्फा खान उन्हें संभालने की कोशिश करती नजर आईं। अरिश्फा ने माही को चुप कराया और रोने से मना किया।
वहीं, माही ने बिग बॉस से सवाल करते हुए कहा कि आखिर हर बात के लिए उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि घर के बाहर उनका परिवार भी है, जो यह सब देख रहा है। वह अपनी इमेज खराब करने के लिए शो में नहीं आई हैं। प्रोमो के आखिर में माही बार-बार कहती दिखीं कि वह अब यह सब जारी नहीं रख सकतीं।
अपने ऊपर उठ रहे सवालों और गलत नैरेटिव से परेशान होकर माही ने गुस्से में यहाँ तक कह दिया- “अगर यही सब चलना है, तो मैं इस शो को एक सेकंड भी और जारी नहीं रखूंगी। मुझे ऐसे पैसे भी नहीं चाहिए” इसके बाद वह रोते हुए बाथरूम की तरफ चली गईं, जहां अरिश्फा खान उन्हें संभालती हुई नजर आईं।
क्या सच में बिग बॉस का सफर छोड़ देंगी माही विज?

इस पूरे इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग माही विज के सपोर्ट में उतर आए हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी कहना है कि यह सिर्फ गेम का एक हिस्सा है जो बढ़ता जा रहा है।
घर के अंदर लगातार बढ़ते इस तनाव और पर्सनल बयानों के आने के बाद दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वीकेंड के वार पर सलमान खान इस मुद्दे पर क्या रिएक्शन देते हैं। क्या माही सचमुच घर को अलविदा कह देंगी या यह गुस्सा कुछ देर बाद शांत हो जाएगा? इसका असली जवाब आने वाले एपिसोड में ही मिलेगा।
बिग बॉस के घर में सिर्फ माही ही नहीं, बल्कि काजी तौकीर भी अपने परिवार का मैसेज सुनकर इमोशनल हो गए। फैमिली मैसेज टास्क के दौरान मनीष गोयल को काजी के परिवार का मैसेज सुनने का मौका मिला। इसके लिए उन्हें अपनी एक लाइफलाइन खोनी पड़ी।
मनीष ने अपने फायदे के बजाय काजी के परिवार का ऑडियो मैसेज सुनाने का फैसला किया। जैसे ही काजी ने अपने माता-पिता की आवाज सुनी, वह भावुक हो गए। उन्होंने मनीष का शुक्रिया भी अदा किया।
इस टास्क में घरवालों को अपने परिवार के मैसेज सुनने के लिए कई बार अपने गेम से जुड़ी चीजों का त्याग करना पड़ रहा है। ऐसे में किसी को अपनों की आवाज सुनकर खुशी मिल रही है, तो किसी को दूसरों के फैसलों की वजह से निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
Read More: Seher Hone Ko Hai 04 Nov. 2026 Spoiler Alert: Seher के सामने खुली Haider की पोल..


Download Android App
Download iOS App




