Ayushmann Khurrana Death Threats: आयुष्मान खुराना को मिली जान से मारने की धमकी! क्या इसके पीछे भी है लॉरेंस गैंग का हाथ?

Summary :

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले एक शख्स ने धमकी भरा ऑडियो भेजकर करोड़ों रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है और भेजने वाले की पहचान पता लगाने में जुटी है, हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इससे पहले तुषार कपूर, टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को भी धमकियां मिल चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्टरों को बीते कई दिनों से जान से मारने की धमकियों का मामला सामने आता रहा है। इसी बाच अब आयुष्मान खुराना को भी धमकी मिलने की बात सामने आ रही है। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक्टर को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है। इसमें आवाज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए करोड़ों रुपये की मांग की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Ayushmann Khurrana Death Threats: लॉरेंस गैंग का नाम लेकर भेजा गया धमकी भरा ऑडियो

Ayushmann Khurrana Death Threats
Ayushmann Khurrana Death Threats (Source: Google)

मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को मिले ऑडियो क्लिप में एक इंसान ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बताया है और एक्टर से बड़ी रकम की मांग भी की है। पुलिस इस ऑडियो की सच्चाई को जानने के लिए जांच कर रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी देने वाला इंसान असल में किसी क्रीमिनल गैंग का सदस्य है या फिर उसने गैंग का नाम इस्तेमाल करके एक्टर को डराने की कोशिश की है। शुरुआती जांच के तहत ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद रिलेटेड आरोपी की आवाज से किया जा रहा है। इसके साथ ही मैसेज भेजने वाले की पहचान भी पता लगाने की कोशिश जारी है।

तुषार कपूर को भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

Tusshar Kapoor Death Threats
Tusshar Kapoor Death Threats (Source: Google)

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक्टर तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। उस मैसेज में भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में उस ऑडियो के फर्जी होने का शक जताया था। इससे पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है। वहीं, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन के सेफ्टी अरेंडमेंट्स भी बढ़ाए गए थे।

फिल्मी सितारों को धमकी देने वालों की तलाश में पुलिस

Police Find Out The Culprits
Police Find Out The Culprits (Source: Google)

आयुष्मान खुराना को मिले धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस ऐसे लोगों और गिरोहों की एक्टीविटीज़ को लेकर जांच कर रही है, जो फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन घटनाओं के पीछे किसी ऑर्गनाइज़्ड क्रिमीनल गैंग का हाथ है या फिर अलग-अलग लोग गैंगस्टरों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल आयुष्मान खुराना को मिली धमकी के मामले में जांच जारी है और पुलिस ऑडियो क्लिप की बारीकी से पड़ताल कर रही है। अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे आयुष्मान खुराना

Ayushmann Khurrana's Last Film
Ayushmann Khurrana’s Last Film (Source: Google)

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना पिछली बार सारा अली खान के साथ फिल्म ‘उड़ता तीर’ में दिखाई दिए थे। इस कॉमेडी ड्रामा में उन्होंने एक पाकिस्तानी एजेंट का रोल निभाया थी, जो अपनी याददाश्त खो देता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों की काफई तारीफें भी मिली थी।

Read More:

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।