Kanika Mann Bigg Boss 20: मैं यहां दोस्ती करने नहीं आई हूं…’ Kanika Mann के इस बयान ने बिग बॉस में बढ़ाया सस्पेंस

Summary :

बिग बॉस 20 के घर में ड्रामा और इमोशंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हालिया एपिसोड में एक तरफ जहां घरवालों को अपनों के ऑडियो मैसेज मिलने पर आंखें नम हो गईं, वहीं यंग डीएसए (Yung DSA) और कनिका मान के बीच हुआ विवाद और परिवार के मैसेज से जुड़ी खींचतान ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। इस रिपोर्ट में जानिए कैसे एक फैसले ने घर के समीकरणों को हिला कर रख दिया।

बिग बॉस 20 के घर में अब मुकाबला सिर्फ लड़ाई-झगड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कंटेस्टेंट्स को ऐसे फैसले लेने पड़ रहे हैं, जो उनके रिश्तों और भावनाओं दोनों का इम्तिहान ले रहे हैं।

शो में इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब कनिका मान को यंग DSA के परिवार का ऑडियो मैसेज देने या अपना गेम बचाने में से किसी एक को चुनना पड़ा। कनिका ने बिना किसी भावुक रिश्ते के अपने गेम को प्राथमिकता दी। उनका यह फैसला यंग DSA के लिए काफी भारी पड़ता नजर आया। अब इस पूरे मामले की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

कनिका मान ने अपने गेम के लिए लिया बड़ा फैसला, यंग DSA को नहीं मिला परिवार का मैसेज


बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में एक ऐसा टास्क दिखाया गया है, जिसने घर के माहौल को इमोशनल बना दिया। इस टास्क में कनिका मान के सामने एक मुश्किल फैसला रखा गया। उन्हें अपने गेम में खुद को सुरक्षित रखने और यंग DSA को उनके परिवार का ऑडियो मैसेज देने के बीच चुनाव करना था।

ऐसे में कनिका ने अपने गेम को सबसे ज्यादा अहमियत दी। उन्होंने यंग DSA को उनके परिवार का मैसेज देने से मना कर दिया। कनिका का मानना था कि वह बिग बॉस के घर में गेम खेलने आई हैं और यहां किसी तरह का इमोशनल लगाव रखने नहीं आई हैं।

कनिका ने अपनी बात रखते हुए कहा, ”मैं कोई इमोशनल अटैचमेंट रखने नहीं आई हूं।” उनके इस बयान से साफ हो गया कि वह गेम में आगे बढ़ने के लिए अपने फैसलों से पीछे हटने वाली नहीं हैं। हालांकि, उनका यह कदम यंग DSA के लिए काफी दुख देने वाला साबित हुआ।

परिवार का मैसेज सुनने के लिए तरस गए यंग DSA, इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स

Yung DSA Family Message
Yung DSA Family Message ( Source: Social Media) 

बिग बॉस के घर में परिवार से जुड़ा कोई भी मैसेज कंटेस्टेंट्स के लिए बेहद खास होता है। कई दिनों तक अपने घरवालों से दूर रहने के बाद जब उन्हें अपने परिवार की आवाज सुनने का मौका मिलता है, तो वह पल उनके लिए काफी इमोशनल होता है।

यंग DSA के साथ भी कुछ ऐसा ही होने वाला था। उनके परिवार की तरफ से एक ऑडियो मैसेज आया था, लेकिन कनिका के फैसले के चलते उन्हें यह इमोशनल सुनने का मौका नहीं मिला। प्रोमो में यंग DSA काफी इमोशनल नजर आए। उन्हें इस हालत में देखकर घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए।

रैपर यंग DSA के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दिया। जिस मैसेज के जरिए उन्हें अपने परिवार का प्यार और हौसला मिलने वाला था, वह उनके हाथ से निकल गया। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि बिग बॉस के घर में गेम के लिए कंटेस्टेंट्स को कई बार अपनी भावनाओं पर काबू रखना पड़ता है।

कनिका के फैसले से बदलेगा घर का माहौल? यंग DSA के साथ रिश्ते पर उठे सवाल

Kanika Mann Shocking Decision
Kanika Mann Shocking Decision ( Source: Social Media) 

कनिका मान के इस फैसले ने बिग बॉस 20 के घर में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि यंग DSA इस पूरे मामले को किस तरह लेते हैं और क्या आने वाले दिनों में कनिका के साथ उनके रिश्ते में बदलाव देखने को मिलेगा।

एक तरफ कनिका ने साफ कर दिया है कि वह गेम में किसी भी तरह के इमोशनल कनेक्शन को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देंगी। वहीं दूसरी तरफ यंग DSA के लिए परिवार का मैसेज न सुन पाना एक बड़ा इमोशनल झटका है।

वही आपको बता दें, आज के एपिसोड में दर्शकों को कई इमोशनल पल देखने को मिल सकते हैं। कल के एपिसोड के आखिर में दिखाया गया था कि यंग DSA के हाथ में उदिती सिंह का फैमिली मैसेज है। ऐसे में आज यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यंग DSA उदिती के लिए अपनी लाइफलाइन कुर्बान करेंगे या फिर अपने गेम को बचाने का फैसला लेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ अरिशफा खान के लिए आज का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है। दरअसल, माही विज ने अरिशफा का फैमिली मैसेज वाला कैसेट तोड़ दिया है। इस वजह से अरिशफा को अपने परिवार का मैसेज सुनने का मौका नहीं मिलेगा। घर में वह इकलौती कंटेस्टेंट होंगी, जिनका फैमिली मैसेज टूट जाएगा। इस फैसले के बाद माही के पास दो लाइफलाइन सुरक्षित बची हैं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स के पास सिर्फ एक-एक लाइफलाइन रह जाएगी। ऐसे में आज अरिशफा फूट-फूटकर रोती नजर आ सकती हैं।

Read More: Bigg Boss 20 Mahhi Vij: Love की मां ने Mahi Vij को सुनाई खरी-खोटी, रोते हुए बोलीं- ‘अब नहीं…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।