Sanskrit Baby Girl Names Inspired by Lakshmi: बेटी का रखें सबसे खास और मीनिंगफुल नाम, मां लक्ष्मी से जुड़े इन संस्कृत नामों की देखें पूरी लिस्ट

Summary :

जब बात अपनी प्यारी बेटी के लिए एक प्यारा, आसान और अर्थपूर्ण नाम ढूंढने की आती है, तो हमारे पास संस्कृत के ऐसे कई सुंदर ऑप्शन होते हैं, जो सीधे माता लक्ष्मी से जुड़े होते हैं। माता लक्ष्मी को धन, समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। उनके नाम न केवल बोलने में बेहद स्वीट और सरल होते हैं, बल्कि बेटी के जीवन में सुख-समृद्धि को भी लाते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से प्रेरित बेहद प्यारा नाम तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती हैं। देवी…

जब बात अपनी प्यारी बेटी के लिए एक प्यारा, आसान और अर्थपूर्ण नाम ढूंढने की आती है, तो हमारे पास संस्कृत के ऐसे कई सुंदर ऑप्शन होते हैं, जो सीधे माता लक्ष्मी से जुड़े होते हैं। माता लक्ष्मी को धन, समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। उनके नाम न केवल बोलने में बेहद स्वीट और सरल होते हैं, बल्कि बेटी के जीवन में सुख-समृद्धि को भी लाते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से प्रेरित बेहद प्यारा नाम तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती हैं।

देवी लक्ष्मी से प्रेरित संस्कृत में लड़कियों के नाम

traditional indian baby girl names
traditional indian baby girl names (Source: magnific)
  • श्री – धन, समृद्धि, शुभता
  • अनन्या – अद्वितीय, जिसकी तुलना न हो सके
  • पद्मा – कमल, कमल पर विराजमान
  • कमला – कमल का फूल, देवी लक्ष्मी
  • हरिप्रिया – भगवान विष्णु (हरि) की प्रिय
  • धन्या – सौभाग्यशाली, कृतज्ञ
  • ऋद्धि – समृद्धि, सफलता, संपन्नता
  • सिद्धि – पूर्णता, सफलता, अलौकिक शक्ति
  • भार्गवी – महर्षि भृगु की पुत्री, तेजस्वी, सुंदर
  • श्रेया – शुभ, भाग्यशाली, सुंदर
  • तृषा – इच्छा, अभिलाषा
  • वाण्या – ईश्वर का दिया हुआ उपहार
  • सांवी – जिसका अनुसरण किया जाए, देवी लक्ष्मी
  • इरा – पृथ्वी, सरस्वती, ज्ञान और धन की देवी
  • अदिती – असीम, देवताओं की माता
  • मंगला – कल्याणकारी, शुभ
  • सुकृति – अच्छे कर्म करने वाली, पुण्य
  • लक्ष्मी – धन और समृद्धि की देवी
  • श्रीणिका – भगवान विष्णु के हृदय का कमल
  • श्रीमयी – समृद्धि और शुभता से परिपूर्ण
  • विष्णुप्रिया – भगवान विष्णु की प्रियतमा
  • नारायणी – भगवान नारायण की शक्ति
  • जलजा – जल में उत्पन्न, कमल
  • वसुधा – पृथ्वी, धन देने वाली
  • समृद्धि – पूर्ण संपन्नता, वृद्धि
  • महालक्ष्मी – देवी लक्ष्मी का परम स्वरूप
  • दर्शना – दिव्य दर्शन, दृष्टि
  • नंदिनी – आनंद देने वाली, पुत्री
  • शुभा – कल्याणकारी, दीप्तिमान
  • वरदा – वरदान देने वाली

Also Read: Diwali 2026 Special Baby Names: आरना से लेकर विहान तक, दिवाली पर जन्मे बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेडिशनल नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।