Diwali 2026 Special Baby Names: आरना से लेकर विहान तक, दिवाली पर जन्मे बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेडिशनल नाम

Summary :

दिवाली खुशियों, रोशनी और नए जीवन की शुरुआत का त्योहार होता है। इस खास मौके पर अपने छोटे से बेबी के लिए एक प्यारा और क्यूट नाम चुनना हर माता-पिता के लिए एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। दिवाली के इस पावन अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन और आसान बेबी नेम्स, जो इस त्योहार को और भी ज्यादा स्पेशल बना देंगे। ऐसे में आइए इस नामों के साथ-साथ उनके अर्थ पर भी एक नजर डालते हैं। दिवाली पर जन्मे बच्चों के लिए प्यारे नाम लड़कियों के नाम आरना (Aarna) – माता लक्ष्मी, प्रकाश की लहर…

दिवाली खुशियों, रोशनी और नए जीवन की शुरुआत का त्योहार होता है। इस खास मौके पर अपने छोटे से बेबी के लिए एक प्यारा और क्यूट नाम चुनना हर माता-पिता के लिए एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। दिवाली के इस पावन अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन और आसान बेबी नेम्स, जो इस त्योहार को और भी ज्यादा स्पेशल बना देंगे। ऐसे में आइए इस नामों के साथ-साथ उनके अर्थ पर भी एक नजर डालते हैं।

दिवाली पर जन्मे बच्चों के लिए प्यारे नाम

baby names inspired by god
baby names inspired by god (Source: magnific)

लड़कियों के नाम

  • आरना (Aarna) – माता लक्ष्मी, प्रकाश की लहर
  • अर्चिशा (Archisha) – प्रकाश की किरण
  • अन्वी (Anvi) – माता लक्ष्मी का एक नाम
  • चार्वी (Charvi) – सुंदर और आकर्षक रोशनी
  • दिया (Diya) – छोटा मिट्टी का दीपक, प्रकाश का स्रोत
  • दीप्ति (Deepti) – चमक, दमक, रोशनी
  • दिव्या (Divya) – दिव्य प्रकाश, स्वर्गीय चमक
  • इरा (Ira) – पृथ्वी, माता लक्ष्मी
  • कांति (Kanti) – चमक, प्रभा, प्रकाश
  • नव्या (नव्या) – नया, ताजा, आधुनिक
  • पर्णिका (Parnika) – छोटा पत्ता, माता लक्ष्मी का प्रतीक
  • ऋद्धिमा (Ridhima) – समृद्धि और प्रेम से परिपूर्ण
  • सान्वी (Saanvi) – माता लक्ष्मी
  • श्रुति (Shruti) – वैदिक ज्ञान, दिव्य ध्वनि
  • सृजा (Srija) – माता लक्ष्मी द्वारा रचित, समृद्धि
  • तिशा (Tisha) – खुशी, आनंद, चमक
  • वर्तिका (Vartika) – दीये की बाती

लड़कों के नाम

  • आरुष (Aarush) – सूर्य की पहली किरण
  • अहान (Ahaan) – भोर, सूर्योदय, पहली रोशनी
  • अंश (Ansh) – हिस्सा, प्रकाश की किरण
  • चिराग (Chirag) – दीया, मार्गदर्शक प्रकाश
  • दीपक (Deepak) – दीया, प्रकाश का स्रोत
  • देवांश (Devansh) – भगवान का अंश
  • दिव्यांश (Divyansh) – दिव्य प्रकाश का हिस्सा
  • ईशान (Ishaan) – भगवान शिव, सुबह का सूर्य
  • लक्ष (Laksh) – लक्ष्य, उद्देश्य, समृद्धि (माता लक्ष्मी से जुड़ा)
  • नवदीप (Navdeep) – नया दीया, नई रोशनी
  • प्रदीप (Pradeep) – प्रज्वलित प्रकाश, लालटेन
  • राघव (Raghav) – भगवान श्रीराम का एक नाम
  • रेयांश (Reyansh) – प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश
  • ऋषि (Rishi) – संत, प्रकाश की किरण
  • तेजस (Tejas) – चमक, तेज, प्रतिभा
  • विहान (Vihaan) – सुबह, भोर, एक नए युग की शुरुआत
  • विवान (Vivaan) – जीवन से भरपूर, सूर्य की पहली किरण

Also Read: Baby Names Inspired by Devotion: भक्ति और पॉजिटिव से जुड़े इन मॉडर्न नामों से करें अपने लड़के या लड़की का नामकरण, देखें लिस्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।