गोवर्धन पूजा का त्योहार हम सबके लिए बहुत खास होता है। इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सबकी रक्षा की थी। अगर आपके घर में भी नन्हा मेहमान आने वाला है या आ चुका है, और आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो गोवर्धन पूजा से जुड़े नाम बहुत अच्छे रहेंगे, इसलिए यहां हम आपको इन नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जो आपके बच्चे के लिए बेस्ट होंगे। ये नाम भगवान कृष्ण और नेचर से जुड़े होते हैं, जो सुनने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में आइए नामों के साथ-साथ उनके अर्थ भी देखते हैं।
गोवर्धन पूजा से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
- गिरिधर – गोवर्धन पर्वत उठाने वाले
- गिरिराज – पर्वतों के राजा
- गोवर्धन – गो-धन और प्रकृति की रक्षा करने वाले
- कान्हा – श्री कृष्ण का प्यारा नाम
- श्रीनाथ – नाथद्वारा में पूजे जाने वाले श्री कृष्ण
- अनंत – जिसका कोई अंत न हो
- मुकुंद – मोक्ष देने वाले
- गोपेश – गोपियों और गायों के स्वामी
- केशव – सुंदर केशों वाले श्री कृष्ण
- अच्युत – अविनाशी, स्थिर रहने वाले
- देवांश – ईश्वर का अंश
- मोहन – सबको मोहित करने वाले
- श्याम – मनमोहक रूप वाले श्री कृष्ण
- पर्व – उत्सव या त्योहार
- वंश – कुल की उन्नति
- व्रज – श्री कृष्ण और गोवर्धन की पवित्र भूमि
लड़कियों के नाम
- अन्नदा – अन्न देने वाली
- वृंदा – तुलसी जी, पवित्रता का प्रतीक
- राधिका – श्री कृष्ण की प्रिय, भक्ति की देवी
- देविका – छोटी देवी
- गोपी – श्री कृष्ण की अनन्य भक्त
- यशोदा – माता यशोदा, वात्सल्य की प्रतीक
- पवित्रा – शुद्ध और पवित्र
- कृशा – दिव्य, श्री कृष्ण के नाम से प्रेरित
- अनन्या – जिसके समान कोई दूसरा न हो
- ईशानी – दिव्य शक्ति
- तृषा – ईश्वर की कृपा पाने की इच्छा
- व्रजा – ब्रज भूमि से जुड़ी हुई
- नित्या – निरंतर और शाश्वत
- श्रेया – शुभ और भाग्यशाली


Download Android App
Download iOS App




