Baby Names Inspired by Gold Lakshmi: दिवाली पर घर आई है नन्हीं लक्ष्मी? तो उसे दें सोने जैसी चमक वाले ये खूबसूरत नाम

Summary :

इस दिवाली अगर आपके घर में भी देवी लक्ष्मी का स्वरुप यानी बेटी का जन्म होने वाला है, तो समझ लीजिए आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ने वाली है। हिंदू धर्म में दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी भी सोने की तरह हमेशा चमकती रहे, तो आज हम आपको यहां माता लक्ष्मी से प्रेरित कुछ ऐसे नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, आपके बेटी के जीवन को खुशियों से भर देंगे। लक्ष्मी जी को समृद्धि, भाग्य और धन की देवी माना जाता है, और सोना भी चमक, पवित्रता…

इस दिवाली अगर आपके घर में भी देवी लक्ष्मी का स्वरुप यानी बेटी का जन्म होने वाला है, तो समझ लीजिए आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ने वाली है। हिंदू धर्म में दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी भी सोने की तरह हमेशा चमकती रहे, तो आज हम आपको यहां माता लक्ष्मी से प्रेरित कुछ ऐसे नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, आपके बेटी के जीवन को खुशियों से भर देंगे। लक्ष्मी जी को समृद्धि, भाग्य और धन की देवी माना जाता है, और सोना भी चमक, पवित्रता और संपन्नता का प्रतीक होता है।

देवी लक्ष्मी से प्रेरित बच्चों के नाम

indian baby names meaning gold
indian baby names meaning gold (Source: magnific)

लड़कियों के नाम

  • हिरण्मयी (Hiranmayi): सोने की तरह चमकने वाली, देवी लक्ष्मी का एक नाम।
  • स्वर्णिम (Swarnim): सोने जैसी चमक या आभा।
  • कांचना (Kanchana): शुद्ध सोना।
  • सुवर्णलता (Suvarnalata): सोने की लता, देवी लक्ष्मी का रूप।
  • हेमाक्षी (Hemakshi): सुनहरी आंखों वाली।
  • कनक (Kanaka): सोना।
  • स्वर्णा (Swarna): कांतिमान, सोने जैसी।
  • सुवर्णा (Suvarna): सुंदर वर्ण वाली, सोने के समान रंग वाली।
  • हेमानी (Hemani): सोने से बनी हुई।
  • कनकवल्ली (Kanakavalli): सोने की बेल।
  • स्वर्णलता (Swarnalata): सोने की लता।
  • हेमल (Hemal): सुनहरी, आकर्षक।
  • हेमलता (Hemalata): सोने की बेल।
  • स्वर्णमणि (Swarnamani): सोने का रत्न।
  • कनकप्रिया (Kanakapriya): जिसे सोना प्रिय हो, देवी लक्ष्मी।
  • सुवर्णमुखी (Suvarnamukhi): सोने जैसे मुख वाली।
  • हेमांगी (Hemangi): सोने जैसे शरीर वाली।p
  • स्वर्णप्रिया (Swarnapriya): देवी लक्ष्मी का एक नाम।
  • हेमश्री (Hemashri): सुनहरी सुंदरता या समृद्धि।
  • स्वर्णरेखा (Swarnarekha): सोने की किरण।

लड़कों के नाम

  • हिरण्मय (Hiranmaya): सोने से बना हुआ, दिव्य।
  • कनकराज (Kanakaraj): सोने का राजा।
  • हेमांग (Hemang): सोने जैसे अंगों वाला, भगवान विष्णु।
  • हेमेंद्र (Hemendra): स्वर्ण के देव।
  • स्वर्णेश (Swarnesh): स्वर्ण के स्वामी।
  • हेमंत (Hemant): प्रारंभिक शीतकाल, सुनहरी ऋतु।
  • कनक (Kanak): सोना।
  • सुवर्ण (Suvarn): शुद्ध सोना।
  • हेमचंद्र (Hemachandra): सुनहरा चंद्रमा।
  • स्वर्णदीप (Swarnadeep): सोने का दीपक, सुनहरी ज्योति।

Also Read: Moon Inspired Baby Names: घर में गूंजने वाली है किलकारी? अपने लाडले या लाडली को दें चंद्रमा से प्रेरित ये प्यारे नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।