आज का राशिफल ( 17 अक्टूबर 2020 )
ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। सभी कार्य इच्छानुसार पूर्ण होंगे। पैतृक सम्पत्ति के मामले में भाई-बहन के रिश्ते में खटाश आ सकती है। नेत्र विकार से पीड़ित होंगे। मनोकामना पूरी होगी।
BJP नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने यातायात जाम किया
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला तहसील के नारखी थाना क्षेत्र के नगला बीच में परचून की दुकान चलाने वाले भाजपा नेता को शुक्रवार शाम को गोली मार दी गई, जिनकी रात में मौत हो गई। टुंडला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है। इस बीच यह घटना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है।
सीतारमन का शानदार फैसला
वित्त मन्त्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने राज्यों को जीएसटी (वस्तु व सेवा शुल्क ) मुआवजे का भुगतान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ऋण लेने का फैसला करके पिछले कई महीने से चले आ रहे विवाद को विराम दे दिया है।
फारूक-महबूबा का गुपकार गैंग
कौटिल्य (चाणक्य) किसी विशेष कार्य से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक बड़ा सा कांटा उनके पांव में चुभा तो पांव लहूलुहान हो उठा। कौटिल्य ने उस कांटे को निकाला तो देखा वहां ऐसे कांटों का हजूम था
बिहार चुनाव के प्रचार में PM मोदी की फोटो के उपयोग को लेकर LJP प्रमुख ने दिया भावनात्मक बयान
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मुझे चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, मैं उनका हनुमान हूं, मेरे दिल में उनकी तस्वीर बसती है। मैं अपना सीना फाड़कर इसे दिखा दूंगा। लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर लगाने की जरूरत है, क्योंकि उन्होंने हमेशा उनका अपमान और विरोध किया।
आरआर नगर से जद-एस के 240 से अधिक नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
कर्नाटक में जद-एस को शुक्रवार को तब झटका लगा जब शहर में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र से 240 से अधिक पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
नीट के नतीजे घोषित, दो उम्मीदवारों को मिले शत प्रतिशत अंक
चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित नीट के नतीजे शुक्रवार रात घोषित कर दिए गए। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक नीट में शीर्ष स्थान पाने वाले दो उम्मीदवारों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
KKR vs MI (IPL 2020) : कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर मुंबई इंडियन्स ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत
क्विंटन डिकॉक (नाबाद 78) और कप्तान रोहित शर्मा (35) की आक्रामक शुरुआत और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति बदली : नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति बदल दी है। उन्होंने कहा कि अब जात पर न पात पर, जनता को रिपोर्ट कॉर्ड दिखाना पड़ता है।
लोक जनशक्ति पार्टी ने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने शुक्रवार को 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी ।