अमेरिका ने चीन की शीर्ष चिप निर्माता कंपनी को किया ‘ब्लैकलिस्ट’
अमेरिका ने चीन की शीर्ष चिप निर्माता कंपनी को ‘ब्लैकलिस्ट’ (काली सूची) कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इस कदम के बाद सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉर्प (एसएमआईसी) की आधुनिक अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच सीमित हो जाएगी।
हिंद महासागर में अहम भूमिका के लिए भारत की स्थिति सटीक : सेना उप प्रमुख
सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने शुक्रवार कहा कि हिंद महासागर के भौगोलिक केंद्र में भारत की अहम स्थिति तथा उसकी मजबूत अर्थव्यवस्था एवं कानून एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने वाले रूप में उसका वैश्विक कद इस क्षेत्र में शांति एवं स्थायित्व में अहम भूमिका के लिए उसकी स्थिति को मजबूत बनाता है।
इसरो के अध्यक्ष के सिवन एनआईटी जमशेदपुर के विद्यार्थियों को शनिवार देंगे डिग्री
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डा. के सिवन शनिवार को नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के दसवें दीक्षांत समारोह में छात्रों को मुख्य अतिथि के तौर पर मेडल और डिग्रियां वितरित करेंगे।
कभी विपक्षी दल इन कृषि सुधारों का समर्थन करते थे, आज इस पर राजनीति कर रहे हैं : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा कि इन पर दशकों से काम हो रहा था और जो लोग अब अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन हासिल करने के लिए इनका विरोध कर रहे हैं, वे स्वयं कभी इन्ही सुधारों का समर्थन करते थे।
राजस्थान सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए ‘ओएसएस’ सुविधा की शुरुआत की
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और निवेशकों को राहत प्रदान करने के लिये 14 विभागों की 100 तरह कीसेवाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिये शुक्रवार को ’वन स्टाप शॉप (ओएसएस)सुविधा की शुरुआत की।
जम्मू कश्मीर : डीडीसी चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान शनिवार को
जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के लिए पहली बार हो रहे चुनाव के लिए चरणों में चल रहा मतदान शनिवार को संपन्न होगा जिस दिन आठवें और
हैदरबाद की कंपनी ने किया नीरव मोदी से भी बड़ा घोटाला, बैंकों को लगाया 7926 करोड़ रुपए का चूना
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 7,926 करोड़ रूपये की कथित बैंक धोखाधड़ी को लेकर हैदराबाद के ट्रांसस्ट्रॉय (इंडिया) लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिद्धरमैया ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- कांग्रेस के कुछ लोग नहीं चाहते थे मैं मुख्यमंत्री बनूं
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने 2018 के विधानसभा चुनाव में चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट पर उनकी हार के पीछे पार्टी के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ये लोग उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते थे।
बिहार की कृषि विकास दर पंजाब से ज्यादा : सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है और 2 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश : जेवर हवाई अड्डे का नाम नोएडा अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया
उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे का नाम नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) रखा गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी है।