PM Modi RoadShow In Bihar : बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने जा रहा है। आज शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोड शो होगा। इसके एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में अन्य जगहों पर तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Highlights:
- बिहार की राजधानी पटना आज पीएम मोदी करेंगे रोड शो
- 1.9 किमी लंबा रोड शो के जरिये PM मोदी होंगे जनता से रूबरू
- पटना के दो सीटों पर 1 जून को होगा मतदान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने पंजाब केसरी को बताया की, ‘‘राज्य की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और रोड शो मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
इन रास्तों से होकर गुजरेगा PM का रोड शो
पीएम मोदी का यह रोड शो पटना के वीरचंद पटेल स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित आयकर कार्यालय चौराहे से शुरू होगा और फिर यह रोड शो फ्रेजर रोड, प्रदर्शनी रोड, कदम कुआं और साहित्य सम्मेलन जैसे इलाकों से होते हुए गांधी मैदान के नजदीक उद्योग भवन के नजदीक खत्म होगा। रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मौजूदा पटना साहिब से मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद भी देर शाम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सड़क पर दिखे।
रोड शो के लिए निर्धारित मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों बैरिकेड लगाए गए हैं और इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे
जगह जगह लगाए गए ‘द मोदी शो’ के पोस्टर
लोगों से ‘द मोदी शो’ में आने का आग्रह करने वाले पोस्टर और ‘बिलबोर्ड’ विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा,शहर के लोग प्रधानमंत्री के प्रति अपने अपार स्नेह के लिए जाने जाते हैं। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे अपने घरों को फूलों से सजाकर बिहार में रोड शो करने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करें।” गौरतलब है कि रविशंकर प्रसाद पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर अंशुल अविजित मैदान में हैं। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले राम कृपाल यादव ने कहा, ‘‘मैं पाटलिपुत्र का सांसद हो सकता हूं लेकिन मैं पटना साहिब का मतदाता हूं। प्रधानमंत्री की शहर में यात्रा मेरे लिए गर्व की बात है।’’
सोमवार को तख्त श्री हरमंदिर जाएंगे
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री का राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। सोमवार को उनका पुराने शहर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सिख मंदिर तख्त हरमंदिर जाने का कार्यक्रम है जहां गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था और उन्होंने अपना बचपन बिताया था। इसके बाद वह प्रचार अभियान के तहत हाजीपुर,मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हाजीपुर से भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें मोदी पहले ही राज्य में सात चुनावी रैलियां कर चुके हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।


Download Android App
Download iOS App





