जम्मू कश्मीर : डीडीसी चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान शनिवार को

Summary :

जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के लिए पहली बार हो रहे चुनाव के लिए चरणों में चल रहा मतदान शनिवार को संपन्न होगा जिस दिन आठवें और

जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के लिए पहली बार हो रहे चुनाव के लिए चरणों में चल रहा मतदान शनिवार को संपन्न होगा जिस दिन आठवें और अंतिम चरण में 28 सीटों के लिए मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि शनिवार को पूरे जम्मू कश्मीर में 369 पंचों और सरपंचों की खाली सीटों के लिए भी मतदान होगा। 
शर्मा ने कहा, ‘‘डीडीसी की कुल 28 सीटों पर मतदान होगा जिनमें कश्मीर संभाग से 13 और जम्मू से 15 सीटें हैं। अंतिम चरण में 168 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Desk Team