आज का राशिफल (16 जनवरी 2021)
अध्ययनरत युवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है किन्तु भावात्मक लगाव बना रहेगा। आगामी कुछ समय के बाद वैवाहिक जीवन में बंध सकते हैं।
विशेषज्ञ समिति का मान
उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त चार सदस्यीय कृषि विशेषज्ञ समिति के सदस्यों में से एक श्री भूपेन्द्र सिंह मान द्वारा इस समिति की पहली बैठक से कुछ समय पूर्व ही इस्तीफा दिये जाने से साफ हो गया है कि किसान आन्दोलन से जुड़े मुद्दे न्यायिक न होकर आर्थिक व राजनीतिक हैं।
देवदूतों को समर्पित दिवस
भारत ने जिस तरह से कोरोना संकट को झेला है, एक कराेड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने जीवन खोया है। जीवन खोने वालों में डाक्टर्स, पुलिस अधिकारी, फ्रंट लाइन वर्कर्स और अभिनेता, अभिनेत्रियां और आमजन शामिल हैं।
कोविंद, नायडू, मुख्यमंत्रियों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया।
डीटीसी ने एक हजार लो फ्लोर बसों के लिए दिया ऑर्डर
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने शुक्रवार को एक हजार लो फ्लोर, वातानुकूलित बसों के लिए ऑर्डर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 12 साल के ‘‘इंतजार’’ के बाद उठाया गया यह कदम विश्व स्तरीय परिवहन प्रणाली के साथ प्रदूषण मुक्त शहर के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने MP में 500 से अधिक स्थानों पर किया प्रदर्शन
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 500 से अधिक स्थानों पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
नेपाल ने सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए वार्ता की पैरवी की : मैत्री संधि की जल्द समीक्षा करने की मांग
भारत दौरे पर आए नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच लंबित सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए वार्ता की पैरवी की। उन्होंने 1950 की द्विपक्षीय शांति एवं मैत्री संधि की जल्द समीक्षा करने की मांग की तथा भारत के साथ अपने देश के व्यापार असंतुलन पर चिंता प्रकट की।
निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ अगले सप्ताह करेगी पश्चिम बंगाल का दौरा
निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए अगले सप्ताह राज्य का दौरा करेगी। सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।
कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत के लिए देश तैयार
भारत में पहले दिन तीन लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की खुराक दिए जाने के साथ शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होगा।
दक्षिण अफ्रीका में हिंदू नेता कुंवर सिंह का निधन, लोगों ने किया शोक प्रकट
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से पीड़ित हिंदू नेता कुंवर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे।