दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से पीड़ित हिंदू नेता कुंवर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे। कोक्की सिंह के नाम से लोकप्रिय कुंवर सिंह जोहानिसबर्ग के दक्षिण में स्थित विशाल भारतीय टाउनशिप में पहले-पहल बसनेवालों में एक थे।
सिंह के निधन पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
हिंदू कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल (एचसीसी) के अध्यक्ष किशोर बादल ने सिंह के निधन को एक बड़ी क्षति करार दिया।


Download Android App
Download iOS App



