भारत और जापान ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए शुक्रवार को करार पर हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत विशेषरूप से 5जी, दूरसंचार संचार सुरक्षा और सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस बारे में सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद तथा जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्री ताकेदा रयोता ने हस्ताक्षर किए। बयान में कहा गया है कि यह आदान-प्रदान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये किया गया।
बयान में कहा गया है कि दोनों देश स्मार्ट शहर, वंचित इलाकों में ऊंचाई वाले मंचों पर ब्रॉडबैंड, आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा क्षेत्र में भी आपसी सहयोग का विस्तार करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



