बंगाल चुनाव के पहले 2 चरणों में 60 में से 50 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 60 सीटों में से 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
टिकैत पर हमले के बाद नेशनल एक्सप्रेस वे पर धरना देकर बैठे किसान, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला
राजस्थान में हुए भाकियू नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमले के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को 1 घंटे से अधिक समय के लिए बंद किया, हालांकि इस दौरान किसानों ने प्रशासन से टिकैत की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए।
भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया करेंगे त्रिपक्षीय वार्ता
भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री 13 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
परमाणु कार्यक्रम को लेकर परोक्ष बातचीत शुरू करेंगे अमेरिका व ईरान
अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार को कहा कि वे दुनिया की अन्य प्रमुख शक्तियों के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू करेंगे ताकि ईरानी परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने से संबंधित समझौते पर दोनों देश वापस आ सकें। करीब तीन साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ परमाणु करार से अमेरिका को अलग कर लिया था।
US कैपिटॉल हिल के पास फायरिंग, एक संदिग्ध हिरासत में
अमेरिकी संसद भवन (कैपिटॉल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थव्यवस्था और कोरोना
एक राष्ट्र एक कर यानि जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) वर्ष 2017 में लागू हुआ था। यह पहली बार है जब लगातार 6 माह तक जीएसटी क्लैक्शन एक लाख करोड़ से ऊपर रहा है। किसी एक महीने में सबसे ज्यादा क्लैक्शन का रिकार्ड भी मार्च 2021 के नाम हो गया।
भारतीय आईआईटी पेशेवरों को राहत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता में आने के बाद भारत के प्रति उनके रवैये को लेकर लगभग सभी आशंकाएं दूर हो गई हैं।
चुनाव आयोग ने हिमंत बिस्व सरमा के 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर लगाई रोक
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम सरकार के मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा को बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष एच मोहिलारी के खिलाफ कथित रूप से धमकी भरे बयान देने के मामले में तत्काल प्रभाव से 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने से रोक दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन कैरी 5-8 अप्रैल तक भारत यात्रा पर रहेंगे
जलवायु परिवर्तन से जुड़े मामलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन कैरी 5-8 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर रहेंगे जिसमें वह जलवायु मुद्दे पर नेताओं की आगामी शिखर बैठक सहित पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
निष्पक्ष राजनीतिक मुकाबला के लिए जिम्मेदार संस्थाएं अपेक्षित सहयोग नहीं दे रहीं : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में संस्थागत ढांचे पर सत्तापक्ष की तरफ से पूरी तरह कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि निष्पक्ष राजनीतिक मुकाबला सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार संस्थाएं अपेक्षित सहयोग नहीं दे रही हैं।