US कैपिटॉल हिल के पास फायरिंग, एक संदिग्ध हिरासत में

Summary :

अमेरिकी संसद भवन (कैपिटॉल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घायल अधिकारियों में एक की हालत गंभीर है जबकि कार चालक नाजुक हालत में है।

कार टकराने एवं गोलीबारी की यह घटना कैपिटॉल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई। इस घटना ने करीब तीन महीने पहले अमेरिकी कैपिटॉल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद के सदस्य मतदान कर रहे थे।

कैपिटॉल पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने पुलिस के दो अधिकारियों को वाहन से टक्कर मार दी गयी और इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। 
उन्होंने कहा कि इस घटना में एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। 

Shera Rajput