भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री 13 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में कोरोना वायरस के असर से निपटने सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग करने पर चर्चा हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मरीसे पायने और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली ड्रायन रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए 12 अप्रैल को भारत का दौरा करने वाले हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ‘क्वाड’ गठबंधन का हिस्सा हैं जिसका उद्देश्य स्वतंत्र एवं समग्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना है।
‘क्वाड’ के दो अन्य सदस्य जापान और अमेरिका हैं।


Download Android App
Download iOS App


