शीआन में संयुक्त राष्ट्र का 15वां अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सतत विकास फोरम शुरू

Summary :

बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का 15वां अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सतत विकास फोरम मंगलवार को पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन में शुरू हुआ। यह पहली बार है, जब यह फोरम चीन में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के फोरम का विषय है, “अनिश्चित विश्व में ऊर्जा परिवर्तन: सुरक्षा, वृद्धि और लचीलेपन को बढ़ावा देना”। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, चीन और विदेशों के संबंधित सरकारी विभागों के प्रमुखों, ऊर्जा उद्यमों के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि विभिन्न देशों और क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर ऊर्जा परिवर्तन को तेज करने के कार्यान्वयन…

बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का 15वां अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सतत विकास फोरम मंगलवार को पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन में शुरू हुआ। यह पहली बार है, जब यह फोरम चीन में आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष के फोरम का विषय है, “अनिश्चित विश्व में ऊर्जा परिवर्तन: सुरक्षा, वृद्धि और लचीलेपन को बढ़ावा देना”। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, चीन और विदेशों के संबंधित सरकारी विभागों के प्रमुखों, ऊर्जा उद्यमों के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि विभिन्न देशों और क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर ऊर्जा परिवर्तन को तेज करने के कार्यान्वयन मार्गों पर चर्चा करेंगे।”

फोरम मंगलवार से शुक्रवार तक चलेगा, जिसमें तीन औपचारिक कार्यक्रम, 26 उप-मंच एवं विशेष गतिविधियां तथा एक स्थल भ्रमण शामिल है। फोरम वैश्विक ऊर्जा शासन के व्यापक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा और स्थानीय अभ्यास के गहन एकीकरण पर अधिक जोर दे रहा है।

मेजबान शहर शीआन ने अपने औद्योगिक लाभों और वास्तविक उदाहरणों के आधार पर “ऊर्जा परिवर्तन तथा सतत विकास: अभ्यास एवं खोज” उप-मंच तथा चार विशेष गतिविधियों की मेजबानी की है। हाइड्रोजन एवं नई ऊर्जा भंडारण, वितरित संयुक्त ताप एवं विद्युत, वाहन-ग्रिड अंतर्क्रिया एवं डिजिटल ऊर्जा, युवा कौशल प्रशिक्षण तथा शून्य-कार्बन भवन जैसे विषयों को प्रमुख स्थान दिया गया है, ताकि फोरम के परिणाम अनुकरणीय तकनीकी मार्गों, व्यावसायिक मॉडलों और शहरी अभ्यासों में बदल सकें।

गौरतलब है कि यह फोरम संयुक्त राष्ट्र यूरोपीय आर्थिक आयोग और संयुक्त राष्ट्र एशिया एवं प्रशांत आर्थिक एवं सामाजिक आयोग द्वारा 2010 में शुरू किया गया था। बाद में यह संयुक्त राष्ट्र के पांच क्षेत्रीय आयोगों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ऊर्जा क्षेत्र का महत्वपूर्ण वैश्विक वार्षिक आयोजन बन गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रभाव रखने वाला तथा संयुक्त राष्ट्र के 2030 सतत विकास एजेंडा को लागू करने का महत्वपूर्ण बहुपक्षीय सहयोग मंच है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.