पुणे मेट्रो के नए चरण से खुश लोग, बोले-समय और पैसे दोनों की होगी बचत

Summary :

पुणे, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुणे मेट्रो के नए चरण का उद्घाटन किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि मेट्रो सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि समय और पैसे की भी बचत होगी। इसके साथ ही शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। एक छात्र ने बताया कि मेट्रो शुरू होने से यात्रा में लगने वाला समय और पैसा दोनों बचेंगे। यह छात्रों और लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगी, क्योंकि वे कम…

पुणे, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुणे मेट्रो के नए चरण का उद्घाटन किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि मेट्रो सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि समय और पैसे की भी बचत होगी। इसके साथ ही शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

एक छात्र ने बताया कि मेट्रो शुरू होने से यात्रा में लगने वाला समय और पैसा दोनों बचेंगे। यह छात्रों और लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगी, क्योंकि वे कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। पहले हम कार या परिवहन के अन्य साधनों से सफर करते थे। पुणे में ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है, जिसकी वजह से काफी समय बर्बाद होता था। अब मेट्रो शुरू होने से आवागमन आसान होगा। साथ ही पेट्रोल पर होने वाला खर्च भी बचेगा।

यात्री शेलेन ने कहा कि पुणे में ट्रैफिक की समस्या काफी ज्यादा है। मेट्रो लोगों को कम समय में उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगी। यह सेवा किफायती भी है और लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। छात्रों के लिए रोजाना कॉलेज आना-जाना थकाने वाला होता है। मेरा कॉलेज शिवाजीनगर में है और मैं खड़की में रहता हूं। मेट्रो से यात्रा आसान हो जाएगी।

एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि पुणे के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। लोग लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। जब किसी ऐसी सुविधा का लाभ मिलता है, जिसका काफी समय से इंतजार हो तो बहुत खुशी होती है। मेट्रो शुरू होने से शहर में ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। यह बहुत अच्छा काम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार, क्योंकि अब लोगों की परेशानियां कम होंगी।

पीएम मोदी ने मंगलवार को पुणे मेट्रो के नए चरण का उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पुणे और महाराष्ट्र की जनता को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब रोजमर्रा की जिंदगी में नई सार्वजनिक सुविधाएं जुड़ती हैं तो त्योहारों की खुशी कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने याद दिलाया कि दस वर्ष पहले उन्होंने ही पुणे मेट्रो के पहले चरण की आधारशिला रखी थी। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि हिंजवड़ी से शिवाजीनगर गलियारे के शुरू होने से एक प्रमुख आईटी हब तक बेहतर संपर्क मिलेगा जबकि आज शुरू की गई नई लाइन शहर के पुराने और नए हिस्सों को आपस में और बेहतर तरीके से जोड़ेगी।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.