दिल्ली में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगा रात्रि कर्फ्यू, कुछ व्यवसायों से जुड़े लोगों को मिली छूट !
दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से इस पूरे महीने के लिए सात घंटे का रात्रि कर्फ्यू लगा दिया। हालांकि कुछ व्यवसायों से जुड़े लोगों को इसमें छूट दी गयी है।
कोविड-19 : चंडीगढ़ में लगा रात्रिकालीन कर्फ्यू
चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केन्द्र शासित प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से दस बजे तक यात्रा पूरी कर लेने की सलाह दी
दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को जरूरी सेवाओं के तहत कार्यरत लोगों के अलावा अन्य यात्रियों को 10 बजे से पहले ही अपनी मेट्रो यात्रा पूरी कर लेने की सलाह दी। राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे के बाद कर्फ्यू घोषित किया गया है।
चुनाव आयोग ने सुषमा, जेटली पर कथित टिप्पणी को लेकर द्रमुक नेता उदयनिधि को किया नोटिस जारी
चुनाव आयोग ने भाजपा के दिवंगत नेताओं अरूण जेटली और सुषमा स्वराज के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन को नोटिस जारी किया।
शिकागो में गोलीबारी में सात व्यक्ति घायल
शिकागो के साउथ साइड में स्थित एंगलेवुड में गोलीबारी में सात व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 11 बज कर 10 मिनट पर हुई।
तेजी से फैल रहा कोविड-19, अगले 4 सप्ताह बेहद अहम : केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड-19 पिछले साल के मुकाबले इस साल तेजी से फैल रहा है। साथ ही, आगाह किया कि अगले चार सप्ताह “बेहद महत्वपूर्ण” हैं और लोगों को महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सहयोग करना चाहिए।
भारतीय कंपनी ने राफेल की प्रतिकृतियों की आपूर्ति को लेकर आरोपों को खारिज किया
भारत की एक कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसने राफेल लड़ाकू विमान की 50 प्रतिकृतियों की आपूर्ति इसके निर्माता दसॉल्ट एविएशन को की थी। इससे एक दिन पहले फ्रांस की मीडिया में विमान सौदे की एक खबर आने पर नये सिरे से विवाद पैदा हो गया था।
केरल विधानसभा चुनाव में 74.02 प्रतिशत मतदान हुआ
केरल विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। राज्य में 74.02 प्रतिशत मतदान हुआ।
तमिलनाडु विधानसभा चनुाव में 71.79 प्रतिशत मतदान हुआ
तमिलनाडु विधानसभा के लिए मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया और 71.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए CBI ने प्राथमिक जांच दर्ज की
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को एक प्राथमिक जांच दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।