शिकागो के साउथ साइड में स्थित एंगलेवुड में गोलीबारी में सात व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 11 बज कर 10 मिनट पर हुई।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में 39 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर मंगलवार सुबह तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया था और मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को ईस्टर के दिन शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 10 लोग घायल हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



