Italy vs England Euro Final : पेनल्टी शूट आउट में इंग्लैंड को 3-2 से मात देकर इटली बना यूरोपियन चैंपियन
एक बार फिर पेनल्टी शूट आउट में इंग्लैंड और कोच गैरेथ साउथगेट का चैंपियन बनने का सपना टूट गया है। पेनल्टी शूटआउट में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से मात देकर यूरोपियन चैंपियन का खिताब जीत लिया है।
हरियाणा ने लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ाया
हरियाणा सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन की अवधि को 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने छात्रों सहित अन्य लोगों के लिए कुछ छूट की घोषणा की है।
उत्तर भारत में कई जगह बारिश, बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, दिल्ली में मानसून का इंतजार जारी
उत्तर भारत में जहां रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई, वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, दिल्ली में मानसून का इंतजार जारी रहा।
केन्द्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले UK सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हाल ही में शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और आर. के. सिंह से रविवार को भेंट की और पहाड़ी राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बनीं शिरिषा बांदला
एरोनॉटिकल इंजीनियर शिरिषा बांदला रविवार को अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बन गयीं जब उन्होंने अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत से ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन के साथ ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ की अंतरिक्ष के लिए पहली पूर्ण चालक दल वाली सफल परीक्षण उड़ान भरी।
पुरी में लगातार दूसरी बार बिना श्रद्धालुओं की उपस्थिति के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी , कर्फ्यू लागू
पुरी में लगातार दूसरी बार बिना श्रद्धालुओं की उपस्थिति के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने रविवार रात आठ बजे से दो दिन के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया। पवित्र रथों को सोमवार अपराह्न तीन बजे रवाना किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
राजस्थान के जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई।
RSS के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार BJP के साथ संघ के समन्वयक होंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन करते हुए अपने संयुक्त महासचिव अरुण कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत राजनीतिक मुद्दों के लिए संघ का समन्वयक बनाया।
प्रियंका गांधी आज करेंगी UP कांग्रेस नेताओं के साथ Online बैठक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने और संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने के मद्दनेजर सोमवार को प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगी।
आज का राशिफल (12 जुलाई 2021)
मेष (ARIES) : तकनीकी के क्षेत्र में नया अविष्कार करेंगे। कुशल वक्तव्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।