वैक्सीन ही भगायेगी ‘कोरोना-भय’
संसद का सत्र चल रहा है और देश में कोरोना की तीसरी संभावित लहर के बारे में अलग – अलग खबरों के साथ भिन्न-भिन्न विचार व्यक्त किये जा रहे हैं
IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 38 रन से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त
सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बाद भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां श्रीलंका को 38 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
महाराष्ट्र : बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई , 64 लोग अब भी लापता
महाराष्ट्र में सतारा और रायगढ़ जिलों में 36 और शव मिलने के बाद बाढ़ और भूस्खलन समेत बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 149 हो गई, जबकि 64 लोग लापता हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।
नगालैंड के पूर्व मंत्री टी किकॉन का निधन
नगालैंड के पूर्व मंत्री टी किकॉन का रविवार को वोखा जिले के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थे। वह 88 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
केरल में इंडियन नेशनल लीग के दो विरोधी गुटों के समर्थकों के बीच झड़प के बाद पार्टी में पड़ी फूट
केरल में सत्तारूढ़ गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के घटक दल ‘इंडियन नेशनल लीग’ (आईएनएल) के दो विरोधी गुटों में रविवार को फूट पड़ गई। इससे पहले आज यहां दोनों गुटों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी।
कोविड-19 के चलते गोवा सरकार ने कर्फ्यू 2 अगस्त तक बढ़ाया
गोवा सरकार ने रविवार को राज्य में कोविड-19 कर्फ्यू दो अगस्त तक बढ़ा दिया। राज्य में सबसे पहले नौ मई को कर्फ्यू लगाया गया था, संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण समय-समय पर इसमें विस्तार किया जाता रहा है।
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में हुई जनहानि पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया।
अन्नाद्रमुक से जुड़े तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज
अन्नाद्रमुक से जुड़े पूर्व मंत्री एम आर विजयभास्कर के खिलाफ साझेदारी वाली दो कंपनियों के नाम पर संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज गई है।
28% भारतीयों की यात्रा की योजना, कोविड की तीसरी लहर का खतरा बढ़ना तय : रिपोर्ट
देश में 28 प्रतिशत भारतीय इस वर्ष अगस्त-सितंबर के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, जिससे कोविड-19 की तीसरी लहर का खतरा बढ़ना तय है। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।
किसान आंदोलन के आठ महीने पूरे होने पर सोमवार को ‘महिला किसान संसद’ का आयोजन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को घोषणा की कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के आठ महीने पूरे होने के अवसर पर महिलाएं सोमवार को जंतर-मंतर पर ‘ किसान संसद’ का आयोजन करेंगी।