कोविड-19 के चलते गोवा सरकार ने कर्फ्यू 2 अगस्त तक बढ़ाया

Summary :

गोवा सरकार ने रविवार को राज्य में कोविड-19 कर्फ्यू दो अगस्त तक बढ़ा दिया। राज्य में सबसे पहले नौ मई को कर्फ्यू लगाया गया था, संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण समय-समय पर इसमें विस्तार किया जाता रहा है।

गोवा सरकार ने रविवार को राज्य में कोविड-19 कर्फ्यू दो अगस्त तक बढ़ा दिया। राज्य में सबसे पहले नौ मई को कर्फ्यू लगाया गया था, संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण समय-समय पर इसमें विस्तार किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यस्तरीय कर्फ्यू आदेश को दो अगस्त 2021 सुबह सात बजे तक बढ़ाया जाएगा।’’
एक अधिकारी ने बताया कि गोवा में कोविड-19 के 75 नए मामले आने से रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,70,491 हा गई, जबकि छह और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या 3,132 हो गई है।

Shera Rajput