बिहार के गया में बैखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू पहाड़तल्ली की बताई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान सलाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
- बिहार के गया में बैखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
- गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया
- घायल को तत्काल इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया
लूटपाट का मामला
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले एक समुदाय के एक युवक का मोबाइल लूट लिया गया था। जिसको लेकर लोगों ने संदेह के आधार पर चार युवकों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद से ही इलाके में तनाव पैदा हो गया था। गया के SSP आशीष भारती ने बताया कि बुधवार शाम लगभग सात बजे तीन दर्जन से ज्यादा लड़के राम नगर रोड नंबर 1, मस्जिद वाली गली पहुंचे। यहां पर उन्होंने पथराव के साथ फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत
इस क्रम में दो लोगों को गोली लगी। जिसमें गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई जुटी है और जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App





