आईएसआईएस-के का दावा, काबुल के हमलावर को 5 साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था
आईएसआईएस-के ने प्रचार सामग्री में दावा किया है कि काबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमला करने वाला भारत में हमला करना चाहता था, लेकिन उसे पांच साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया था।
पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने के साथ कांग्रेस का लक्ष्य यूपी और उत्तराखंड
पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की आश्चर्यजनक घोषणा के बाद, कांग्रेस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बड़े लक्ष्य की ओर भी देख रही है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की
कांग्रेस ने रविवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के लिए तीन उपाध्यक्षों सहित अतिरिक्त पदाधिकारियों की एक सूची जारी की।
अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इस्तीफा सौंपा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने शनिवार रात इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसे पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व में हुए बदलाव की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा गया था।
आंदोलन में जान गंवाने वाले 150 किसानों के परिजन को नियुक्ति पत्र नहीं दे पाने से दुखी हूं : अमरिंदर
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गये 150 किसानों के परिजन को नियुक्ति पत्र नहीं दे पाने का उन्हें बहुत दुख है। सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने इन लोगों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
सऊदी विदेश मंत्री के साथ अफगानिस्तान पर विचारों का ‘बहुत उपयोगी’ आदान प्रदान हुआ – जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर विचार विमर्श किया और रक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने पर मंथन किया।
केंद्रीय मंत्री ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
जम्मू कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा होने के तौर पर केंद्रीय गृह एवं युवक कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने रविवार को पुलवामा जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।
BJP ने चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने पर कांग्रेस पर निशाना साधा
भारतीय जनता पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को इन आरोपों का जिक्र किया कि उन्होंने वर्ष 2018 में भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक अधिकारी को अनुचित संदेश भेजा था।
बंगाल में तृणमूल और भाजपा
प. बंगाल में विगत मई में हुए चुनावों के बाद भाजपा से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पांचवें नेता बाबुल सुप्रियो ने जिस प्रकार यह कहा है कि वह ममता दी की पार्टी में शामिल होने को एक अवसर समझते हैं
गुलामी के समय की न्याय व्यवस्था
भारत की न्याय प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी प्रणालियों में से एक है, जो अंग्रेजों ने औपनिवेशिक शासन के दौरान बनाई थी। देश में कई स्तर की अदालतें मिलकर न्यायपालिका बनती हैं।