आईएसआईएस-के ने प्रचार सामग्री में दावा किया है कि काबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमला करने वाला भारत में हमला करना चाहता था, लेकिन उसे पांच साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया था।
सलीम महसूद ने एक ट्वीट में कहा, आईएसआईएस-के ने अपनी प्रचार पत्रिका ‘वॉयस ऑफ हिंद’ के 20वें संस्करण में आईएस-के आत्मघाती हमलावर अब्दुर रहमान लोगारी का दावा प्रकाशित किया, जिसने 26 अगस्त को काबुल हवाईअड्डे पर बमबारी की, कश्मीर का बदला लेने के लिए भारत की यात्रा की, मगर 5 साल पहले देहली में गिरफ्तार कर लिया गया और अफगानिस्तान भेज दिया गया था।
आईएसआईएस-के की प्रचार पत्रिका के अनुसार, 26 अगस्त को काबुल हवाईअड्डे पर आत्मघाती हमला करने वाले आतंकवादी लोगारी को पांच साल पहले, 2016 में भारत में गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



