‘कृषि समिति में पांच किसान’
अब इसमें कोई सन्देह नहीं रहा है कि केन्द्र सरकार आन्दोलनरत किसानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए तैयार है, अतः लोकतन्त्र की नैतिक मर्यादा की मांग है
विदेश सचिव श्रृंगला ने अफगानिस्तान मामलों के यूरोपीय संघ के विशेष दूत से मुलाकात की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्ष अफगानिस्तान पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच समन्वय को जारी रखने पर सहमत हुए।
ममता के बयान पर वेणुगोपाल का पलटवार, बोले- यह महज एक सपना है..कि कांग्रेस के बिना BJP को हरा सकते है
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ”भारतीय राजनीति की हकीकत सभी जानते हैं। यह सोचना कि कांग्रेस के बिना कोई भी भाजपा को हरा सकता है, महज एक सपना है।”
मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले घरेलू यात्रियों को RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य : BMC
कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की वजह से बढ़ती चिंताओं के बीच मुंबई नगर निकाय ने बुधवार को शहर के हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले सभी घरेलू यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य कर दिया है। यह जांच रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।
सिसोदिया ने CM चन्नी के गृह जिले के स्कूलों का दौरा किया, स्कूलों की स्थिति को दयनीय करार दिया
पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा स्कूली शिक्षा को लेकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर सवाल खड़ा किए जाने के कुछ दिन बाद बुधवार को सिसोदिया ने सीमावर्ती राज्य के दो स्कूलों का औचक दौरा किया और उनकी स्थिति को दयनीय करार दिया।
नवंबर में GST कलेक्शन 1.31 लाख करोड़ रुपये, दूसरी बार छुआ सबसे ऊंचा आंकड़ा
माल और सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह नवंबर में 25 प्रतिशत बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो जुलाई 2017 में इस कर व्यवस्था के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक संग्रह है। इससे व्यावसायिक गतिविधियों के सामान्य होने और अनुपालन में वृद्धि का संकेत मिलता है।
किसानों के 150 टैक्टर टूटे हैं, क्या प्रधानमंत्री उन्हें नहीं दे सकते ? या कह दे आप कांग्रेस से मांग लो : टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसका खंडन किया है कि कुछ किसान बॉर्डर छोड़ कर घर जाना चाहते हैं। वो उन खबरों पर टिप्पणी कर रहे थे जिनमें कहा गया था कि 32 संगठन घर वापसी करना चाहते हैं।
PM मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ‘‘ब्राइट स्पॉट’’ के रूप में उभर रहा है: BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि देश में कोरोना महामारी आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का ही परिणाम है कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ‘‘ब्राइट स्पॉट’’ के रूप में उभर रहा है।
पंजाब इलेक्शन से पहले SAD को लगा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा BJP का कमल
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) को बड़ा झटका लगा है। एसएडी के दिग्गज नेता और और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।
केजरीवाल के पेट्रोल की कीमतों पर देर से लिए फैसले से दिल्ली वासियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ : मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के केंद्र के फैसले के तुरंत बाद ईंधन पर वैट कम कर दिया होता, तो दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई बर्बाद नहीं होती।