विदेश सचिव श्रृंगला ने अफगानिस्तान मामलों के यूरोपीय संघ के विशेष दूत से मुलाकात की

Summary :

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्ष अफगानिस्तान पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच समन्वय को जारी रखने पर सहमत हुए।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को अफगानिस्तान के लिए यूरोपीय संघ के विशेष दूत टॉमस निकलासन से मुलाकात कर अफगान संकट पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्ष अफगानिस्तान पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच समन्वय को जारी रखने पर सहमत हुए।
बागची ने ट्वीट कर कहा, ”विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज अफगानिस्तान के लिए यूरोपीय संघ के विशेष दूत टॉमस निकलासन से मुलाकात की। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अफगानिस्तान पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच समन्वय को जारी रखने पर सहमत हुए।”

दोहा में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के नेतृत्व में तालिबान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने के बाद निकलासन भारत के दौरे पर आए हैं।
इसके अलावा, विदेश सचिव श्रृंगला ने व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की वरिष्ठ निदेशक सुमोना गुहा के साथ भी बातचीत की।
बागची ने ट्वीट किया, ” विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की वरिष्ठ निदेशक सुमोना गुहा के साथ भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा की।”

Shera Rajput