ममता के बयान पर वेणुगोपाल का पलटवार, बोले- यह महज एक सपना है..कि कांग्रेस के बिना BJP को हरा सकते है

Summary :

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ”भारतीय राजनीति की हकीकत सभी जानते हैं। यह सोचना कि कांग्रेस के बिना कोई भी भाजपा को हरा सकता है, महज एक सपना है।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी इन दिनों अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है। इसी सिलसिले में मुंबई के दौरे पर गई हुई है। तो वही, ममता विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को ही नुकसान पहुंचा रही है। ममता की इस विस्तारवाद की नीति को लेकर कांग्रेस ने पहली बार खुलकर हमला किया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ”भारतीय राजनीति की हकीकत सभी जानते हैं। यह सोचना कि कांग्रेस के बिना कोई भी भाजपा को हरा सकता है, महज एक सपना है।” 

तो भारतीय जनता पार्टी को हराना आसान होगा 
तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने मुंबई में सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ”अगर सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आ जाएं, तो भारतीय जनता पार्टी को हराना आसान होगा।”  वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार से जब पूछा गया कि क्या बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन का कांग्रेस हिस्सा होगी, तो उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हो या कोई अन्य पार्टी, बात यह है कि जो भाजपा के खिलाफ हैं, अगर वे एक साथ आएंगे, तो उनका स्वागत है।’ 
शरद पवार से मुलाकात के बाद ममता ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
राकांपा प्रमुख पवार ने कहा, ”हमने मौजूदा स्थिति और सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ आने और भाजपा का एक मजबूत विकल्प प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा की।” उन्होंने कहा, ”इस समय नेतृत्व कोई मुद्दा नहीं है। हमें एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ काम करने की जरूरत है।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहती हैं कि पवार कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के अध्यक्ष बनें, बनर्जी ने कहा, ”अभी कोई संप्रग नहीं है।’

Desk Team