पद्म पुरस्कार 2022 से सम्मानित किये जाने वालों की पूरी सूची
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस वर्ष 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाने को मंजूरी दी। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है:
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें उसने पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करन बराड़ को मुक्तसर से अपना उम्मीदवार बनाया है।
प्रियंका ने BJP और SP पर साधा निशाना – दोनों को पसंद है ध्रुवीकरण, UP को अलग तरह की राजनीति चाहिए
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘पाकिस्तान, जिन्ना और 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत’ जैसे विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को इन दोनों दलों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों को ध्रुवीकरण पसंद है, क्योंकि इसके जरिये वे अपने वोट के आधार को मजबूत बनाते हैं।
अमेरिका-कनाडा सीमा पर ठंड से परिवार की मौत : पुलिस एजेंट की भूमिका की कर रही है जांच
गुजरात आपराधिक जांच विभाग (CID) इस बात की जांच कर रहा है कि कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश के दौरान ठंड से जान गंवाने वाले राज्य के एक परिवार के चार सदस्यों ने स्थानीय एजेंटों की मदद ली थी या नहीं।
कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 41,400 नए मामले आये सामने
कर्नाटक में पिछले दो दिन में, संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद मंगलवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमित होने वालों से अधिक हो गई।
बिहार में युवाओं के प्रदर्शन पर राहुल ने कहा- डबल इंजन सरकार ने किया डबल अत्याचार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के नियमों में बदलाव को लेकर कई युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘डबल इंजन की सरकार’ ने रोजगार मांगने पर ‘डबल अत्याचार’ किया है।
कोविड के कारण बीजिंग में भारतीय दूतावास में गणतंत्र दिवस समारोह में सिर्फ कर्मी होंगे शामिल
बीजिंग में भारतीय दूतावास ने कहा कि बुधवार को यहां मिशन के परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह को सिर्फ उसके अधिकारियों तक ही सीमित रखा जाएगा। ऐसा चीनी राजधानी में मौजूदा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए किया जा रहा है।
गणतन्त्र दिवस पर गणशक्ति
आज 72वां गणतन्त्र दिवस है।
IPL की सबसे महंगी टीम लखनऊ ने ये रखा अपना नाम
आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम लखनऊ ने अपने नाम का ऐलान कर दिया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी अब लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम से जानी जाएगी। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने ट्विटर पर टीम का ऐलान किया। उन्होंने ये भी कहा कि फैंस से मिले सुझावों के बाद ही टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखा गया है।
देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 163 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई : सरकार
देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 163.44 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।