कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के नियमों में बदलाव को लेकर कई युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘डबल इंजन की सरकार’ ने रोजगार मांगने पर ‘डबल अत्याचार’ किया है।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कथित तौर पथराव होने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अपने हक़ का रोज़गार मांगने के लिए डबल-इंजन सरकार ने किया डबल अत्याचार। मेरा भारत ऐसा नहीं था!’’
अपने हक़ का रोज़गार माँगने के लिए डबल-इंजन सरकार ने किया डबल अत्याचार।
मेरा भारत ऐसा नहीं था!#Patna #JusticeForStudents pic.twitter.com/6oylVv11N9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 25, 2022
इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने हक की बात कह रहे छात्र-छात्राओं के साथ डबल इंजन सरकार की पुलिस का व्यवहार देखिए। युवाओं के दमन के खिलाफ देश भर में इंकलाब होगा और भाजपा का अहंकार चूर-चूर होगा। युवा रोजगार का हक लेकर रहेंगे।’’
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने हक की बात कह रहे छात्र-छात्राओं के साथ डबल इंजन सरकार की पुलिस का व्यवहार देखिए।
युवाओं के दमन के खिलाफ देश भर में इंकलाब होगा और भाजपा का अहंकार चूर-चूर होगा।
युवा रोजगार का हक लेकर रहेंगे। pic.twitter.com/NdNhAgfw3o
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 25, 2022
गौरतलब है कि रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में किए गए बदलाव के विरोध में मंगलवार को भी छात्रों ने पटना, आरा, बक्सर, नवादा और बिहारशरीफ आदि कई जगह पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
पटना शहर में हजारों लोगों के ट्रेन की पटरियों पर खड़े होकर विरोध-प्रदर्शन के कारण सोमवार को यहां कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा या उनके मार्ग बदलने पड़े।
पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) और जिला प्रशासन के अनुसार, कई घंटों तक रेल यातायात बाधित रहने के बाद वह रात 10 बजे के बाद बहाल हो पाया।


Download Android App
Download iOS App



