कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 41,400 नए मामले आये सामने

Summary :

कर्नाटक में पिछले दो दिन में, संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद मंगलवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमित होने वालों से अधिक हो गई।

कर्नाटक में पिछले दो दिन में, संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद मंगलवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमित होने वालों से अधिक हो गई। 
41,400 नए मामले ,52 और मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले एक दिन में संक्रमण के 41,400 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 36,05,508 हो गए। बुलेटिन के अनुसार, 52 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 38,666 पर पहुंच गई। 
सोमवार को संक्रमण के 46,426 मामले सामने आए थे और रविवार को 50,210 नए संक्रमित पाए गए थे। पिछले 24 घंटे में 53,093 लोग संक्रमण मुक्त हो गए। राज्य में वर्तमान में कोविड के 3,50,742 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण की दर 26.70 प्रतिशत है। 

Shera Rajput