May 24, 2022 - Page 2 Of 11 - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

GT vs RR ( IPL 2022 ) : मिलर का तूफानी अर्धशतक, रॉयल्स को हराकर टाइटंस शान से फाइनल में

1653420370 gt vs rr

डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक और कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर एक में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर अपने पहले ही सत्र में फाइनल में जगह बनाई।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

1653420016 vijay singla arrest

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया गया तथा कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है।

वीजा घोटाला : बुधवार को CBI के सामने पेश हो सकते हैं कार्ति चिदंबरम

1653414671 karti chidambaram main

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम कथित वीजा घोटाले के मामले में जांच में सहयोग के लिए बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के सामने पेश हो सकते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकार ने 20-20 लाख टन कच्चे सोयाबीन, सूरजमुखी तेल के शुल्क-मुक्त आयात की दी अनुमति

1653414289 soybean sunflower oil free tax

सरकार ने सालाना 20-20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क तथा कृषि अवसंरचना उपकर को मार्च, 2024 तक हटाने की घोषणा की है।

जे पी नड्डा 25 मई को केंद्रीय मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

1653413714 jp nadda1

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को यहां केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारी बर्फबारी और बारिश के बीच दूसरे दिन भी रुकी चारधाम यात्रा, यात्रियों को लेना पड़ रहा है अलाव का सहारा

1653413077 kedar

बारिश और बर्फबारी ने दूसरे दिन भी चारधाम यात्रा में व्यवधान डाला। पैदल ट्रैक पर चोटिल होने के खतरे को देखते हुए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा मंगलवार को आधे दिन ही चल पाई।

ATS को बड़ी कामयाबी , लश्कर-ए-तैयबा के लिये आतंकियों की ‘भर्ती’ करने वाले व्यक्ति को पुणे से किया गिरफ्तार

1653412844 terror funding

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मंगलवार को पुणे के 28 वर्षीय एक व्यक्ति को प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए विभिन्न राज्यों से आतंकवादियों की भर्ती में कथित भूमिका के सिलसिले में गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जस्टिन बीबर 18 अक्टूबर को दिल्ली में देंगे लाइव प्रस्तुति

1653412505 asw

कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर अपने चल रहे ‘जस्टिस वल्र्ड टूर’ के तहत भारत में रुकेंगे। वह 18 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक लाइव प्रस्तुति देंगे। 2017 में मुंबई में हुई उनकी शानदार प्रस्तुति के बाद यह भारत में उनका दूसरा संगीत कार्यक्रम होगा।

बंगाल भाजपा टूट की कगार पर, अर्जुन सिंह का दावा

1653412179 aw

हाल में तृणमूल कांग्रेस में वापस आए भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी तरह और नेता भाजपा छोड़ने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के हैदराबाद दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

1653413990 modi security

शहर में 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर तेलंगाना पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है और इसके लिए लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।