शहर में 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर तेलंगाना पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है और इसके लिए लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। मोदी अपने दौरे के दौरान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
वह आईएसबी हैदराबाद के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे और 2022 में ‘पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम’ पूर्ण करने वाले छात्रों को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में आईएसबी हैदराबाद और आईएसबी मोहाली के लगभग नौ सौ छात्र भाग लेंगे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि शहर में प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा और सभी आवश्यक इंतजाम किये जाएंगे।
एहतियात के तौर पर आईएसबी के छात्रों की जानकारी एकत्र करने की खबरों के बाबत पूछे जाने पर सूत्रों ने बताया कि वे उन सभी के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रहे हैं, जो कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



