कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर अपने चल रहे ‘जस्टिस वल्र्ड टूर’ के तहत भारत में रुकेंगे। वह 18 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक लाइव प्रस्तुति देंगे। 2017 में मुंबई में हुई उनकी शानदार प्रस्तुति के बाद यह भारत में उनका दूसरा संगीत कार्यक्रम होगा।
2017 की प्रस्तुति बीबर के ‘पर्पस वल्र्ड टूर’ का हिस्सा था और इसमें 40,000 से अधिक प्रशंसकों की उपस्थिति देखी गई थी।
‘बिलबोर्ड’ के अनुसार, भारत में सिंगिंग स्टार के आने वाले शो को एलए-आधारित लाइव एंटरटेनमेंट कंपनी एईजी प्रेजेंट्स और टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमाईशो द्वारा सह-प्रचारित किया जा रहा है।
कार्यक्र्म में जाने के लिए कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र जरूरी
संगीत कार्यक्रम के लिए पंजीकरण वर्तमान में लाइव है और 1 जून शाम 6 बजे (आईएसटी) तक चलेगा। पंजीकृत यूजर्स के लिए विशेष प्रीसेल 2 जून दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 4 जून, 11:59 बजे (आईएसटी) तक जारी रहेगी।
टिकट की सार्वजनिक बिक्री 4 जून, दोपहर 12 बजे से लाइव होगी। कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप, कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए टीकाकरण का प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
18 फरवरी, 2022 को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में शुरू हुए ‘जस्टिस वल्र्ड टूर’ के तहत बीबर 30 से अधिक देशों में प्रस्तुति देंगे, जहां वह मार्च 2023 के अंत तक 125 से अधिक शो में प्रस्तुति देंगे।


Download Android App
Download iOS App



