केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा की फाइल 7 जून से उपराज्यपाल के पास अटकी हुई है : सूत्रों का दावा
दिल्ली सरकार की कई महत्वपूर्ण फाइल को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जुलाई में शहरों से जुड़े विश्व शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निर्धारित सिंगापुर यात्रा से संबंधित फाइल भी शामिल है।
अहम वैश्विक चुनौतियों से निपटने में पश्चिमी देशों को भारत की जरूरत है : विदेश सचिव
जी -7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी को रेखांकित करते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि दुनिया के समक्ष महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों से निपटने में पश्चिमी देशों को भारत की जरूरत है।
तीरंदाजी विश्व कप में भारत की कम्पाउंड मिश्रित जोड़ी फाइनल में, देश का दूसरा पदक पक्का
भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने विश्व कप चरण तीन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को यहां देश के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया।
राष्ट्रपति कोविंद ने प्रेसिडेंट्स एस्टेट में उन्नत आयुष संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को यहां प्रेसिडेंट्स एस्टेट में उन्नत आयुष संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
Presidential Election 2022 : उमा भारती ने BJP से कहा – राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की सांस्कृतिक स्थिति का इस्तेमाल ना करें
भाजपा की दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के नेताओं को याद दिलाया कि एक आदिवासी के रूप में उनकी सांस्कृतिक स्थिति के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को इंगित ना करें और भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद की पवित्रता बनाए रखें।
J&K : बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के नार्को-टेरर फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नार्को-टेरर फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और शुक्रवार को चार आतंकवादी साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Presidential Election 2022 : विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने PM मोदी, राजनाथ से मांगा समर्थन
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा।
अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने रो बनाम वेड फैसले को पलटा, राज्य लगा सकेंगे गर्भपात पर रोक
अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने 50 साल पहले के रो बनाम वेड फैसले को पलटते हुए गर्भपात के लिए संवैधानिक संरक्षण को समाप्त कर दिया है। शुक्रवार को हुए इस घटनाक्रम से लगभग आधे राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगने की उम्मीद है।
रूस के खिलाफ यूक्रेन की लडाई में नाटो शिखर सम्मेलन में शीर्ष पर होगा मुद्दा
इस सप्ताह के अंत में यूरोप में विश्व नेता शिखर सम्मेलन में रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई में पश्चिमी देशों की एकजुटता और फिनलैंड तथा स्वीडन की नाटो सदस्यता को लेकर तुर्की के विरोध पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
बस खरीद घोटाले में शिअद ने राजा वंडिग के खिलाफ सीबीआई जांच कि मांग की
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूर्व परिवहन मंत्री और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की तरफ से किए गए 60 करोड़ रुपये के कथित बस खरीद और बस बॉडी बिलि्डंग घोटाले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच करवाने की मांग की।