जम्मू-कश्मीर के बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नार्को-टेरर फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और शुक्रवार को चार आतंकवादी साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि बडगाम पुलिस ने सेना के 53 आरआर और सीआरपीएफ के साथ चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान यूनिस मंजूर और महबूब अहमद के रूप में हुई, दोनों वथूरा चादूरा के निवासी, अरिगम खानसाहिब निवासी इरशाद अहमद गनी और परनेवा खानसाहिब निवासी मुजफ्फर अहमद के रूप में की गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी संगठन के सक्रिय आतंकवादियों और आतंकवादी गुर्गों को नशीले पदार्थों की आय वितरित करके प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे।’
पुलिस ने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि मॉड्यूल नशीले पदार्थों के संग्रह के लिए आतंकी गुर्गों के निर्देश पर काम कर रहा है और बाद में नशीले पदार्थों की आय को आतंकवादियों के बीच वितरित कर रहा है।
इसके अलावा, पांच वाहन को भी जब्त किया गया है।
इसके अलावा, उनके कब्जे से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, तीन ग्रेनेड, दो एके मैगजीन और 65 राउंड एके-47 सहित विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए।


Download Android App
Download iOS App



