इस सप्ताह के अंत में यूरोप में विश्व नेता शिखर सम्मेलन में रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई में पश्चिमी देशों की एकजुटता और फिनलैंड तथा स्वीडन की नाटो सदस्यता को लेकर तुर्की के विरोध पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
जर्मनी कर रहा हैं जी -7 की अध्यक्षता
सात प्रमुख आर्थिक शक्तियों का समूह – अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान रविवार से मंगलवार तक जर्मनी में बवेरियन आल्प्स में अपनी वार्षिक सभा आयोजित करने के लिए तैयार है। जर्मनी इस साल जी-7 की अध्यक्षता कर रहा है।
मैड्रिक में आयोजित होगा शिखर सम्मेलन
जी-7 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद, नाटो गठबंधन में 30 देशों के नेता अपने वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए एकत्रित होंगे, जो बुधवार से बृहस्पतिवार तक मैड्रिड में आयोजित होगा।
फिनलैंड व स्वीडन की नाटो में सदस्यता का तुर्की कर रहा हैं विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन दोनों सम्मेलनों में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं और इनमें उठने वाले प्रमुख मुद्दों में रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई में पश्चिमी देशों की एकजुटता और फिनलैंड तथा स्वीडन की नाटो सदस्यता को लेकर तुर्की के विरोध पर मंथन शामिल है। इसके अलावा ऊर्जा, जलवायु और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे भी उठने की संभावाना है।


Download Android App
Download iOS App


