Jharkhand : विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए ! किस कारण यह फैसला लिया गया
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समय से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश : अपना दल (सोनेलाल) को मिला राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) को बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्रदान किया गया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चार-दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं, शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी चार-दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचीं। उनका अपने राज्य के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकाये सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है।
ASI स्वतंत्रता दिवस पर पूरे भारत में 150 धरोहर स्थलों पर तिरंगा फहराएगा
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस पर पूरे भारत में 150 धरोहर स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
Rajnath Singh : रक्षा मंत्री ने ‘भूमि के स्पष्ट मालिकाना हक’ के महत्व को समझने की अपील की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संबंधित राज्यों और केंद्र सरकार से नए विनिर्माण केंद्रों की स्थापना के लिए ‘भूमि के स्पष्ट मालिकाना हक’ के महत्व को समझने की अपील की है।
Maharashtra : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच दिल्ली पहुंचे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे।
Kuldeep Bishnoi News: कुलदीप बिश्नोई भाजपा में हुए शामिल, इन दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में ग्रहण की सदस्यता
हरियाणा से चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे पूर्व कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। बिश्नोई की पत्नी और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई भी भाजपा में शामिल हो गईं।
तालिबान का दावा- अफगानिस्तान में अलकायदा नेता की मौजूदगी से अनजान थे
काबुल में अलकायदा प्रमुख के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तालिबान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे अयमान अल जवाहिरी की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
Gujarat: गुजरात में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक! सामने आया पहला मामला
गुजरात में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है और एक व्यक्ति में इस वायरल संक्रमण के लक्षण दिखे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ताइवान भेजी और जापान में गिरी चीन की मिसाइल, बढ़ सकता है दोनों देशों के बीच तनाव
चीन और ताइवान के बीच विवाद अब और धधक उठा है। दोनों देश आपस में तीखी बयानबाजियां कर अपना-अपना माहौल बना रहे हैे। नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से तो चीन एकदम गर्म हो उठा है। हालांकि पहले भी दोनों देश यानी अमेरिका और चीन के रिश्ते अच्छे नहीं थे। कोरोना के बाद से ही इन दोनों देशों में तनाव बरकरार है।