‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस पर पूरे भारत में 150 धरोहर स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 150 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को तिरंगे के रंग में प्रकाशित किया जायेगा और यह काम कुछ दिनों में शुरू होने की उम्मीद है।एएसआई ने एक बयान में कहा कि देशभर के 750 स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के मद्देनजर एएसआई ने पहले ही पांच से 15 अगस्त तक अपने सभी स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों में सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



