गुजरात में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है और एक व्यक्ति में इस वायरल संक्रमण के लक्षण दिखे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मंकीपॉक्स ने गुजरात में दी दस्तक

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। एमपी शाह राजकीय मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर नंदिनी देसाई ने कहा कि जामनगर जिले के नागना गांव के निवासी 29 वर्षीय रोगी को फिलहाल शहर में स्थित जीजी अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती किया गया है।
मरीज को अस्पताल के एक पृथकवास वार्ड में भर्ती
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एमपी शाह राजकीय मेडिकल कॉलेज जीजी अस्पताल से संबद्ध है। देसाई ने कहा, ”चूंकि उसमें तेज बुखार जैसे मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दे रहे थे, इसलिए हमने पुष्टि के लिए उसके नमूने अहमदाबाद की एक प्रयोगशाला में भेजे हैं। मरीज को अस्पताल के एक पृथकवास वार्ड में भर्ती कराया गया है।”


Download Android App
Download iOS App



