Gujrat: नवसारी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बचाव अभियान जारी

Summary :

Gujrat: गुजरात के नवसारी में लगातार बारिश का कहर जारी। भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण इलाके में भयंकर जलभराव हो गया है, जिससे शहर के स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान कई गांवों में भी पानी घुसने के बाद 2500 से ज्यादा लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इलाके में बहने वाली नदी खतरे के निशान से 5 फीट ऊपर बह रही है। #WATCH गुजरात: लगातार बारिश के कारण नवसारी में जलभराव हुआ। (वीडियो ड्रोन से ली गई है।) pic.twitter.com/UNV6WccyAK — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26,…

Gujrat: गुजरात के नवसारी में लगातार बारिश का कहर जारी। भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण इलाके में भयंकर जलभराव हो गया है, जिससे शहर के स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान कई गांवों में भी पानी घुसने के बाद 2500 से ज्यादा लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इलाके में बहने वाली नदी खतरे के निशान से 5 फीट ऊपर बह रही है।

गुजरात के नवसारी में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए, जिला कलेक्टर क्षिप्रा एस. अग्रे ने आज बारिश से प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए आश्रय गृहों का निरीक्षण किया। वहीं, अग्रे ने कहा, 110 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें आश्रय गृहों में स्थानांतरित कर दिया गया है। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं और लोगों से एहतियात के तौर पर आश्रय गृहों में जाने का आग्रह कर रहे हैं।

कलेक्टर ने आगे कहा कि जलभराव के कारण कम से कम 70 आंतरिक सड़कें और चार मुख्य सड़कों को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन सेल ने बताया कि तापी जिले में बाढ़ के कारण वालोद तालुका के गांवों से 500 लोगों को आश्रय गृहों में स्थानांतरित किया गया है।

प्रशासन ने जारी किया बयान

प्रशासन के मुताबिक, वालोद, व्यारा, डोलवन और सोनगढ़ तालुका के गांवों में जलभराव होने से 113 आंतरिक सड़कें बंद कर दी गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, डोलवन तालुका में 173 मिमी बारिश हुई। आंकड़ों के अनुसार, डांग जिले के सुबीर में 164 मिली बारिश हुई है, इसके बाद नवसारी तालुका में 160 मिमी, तापी के उच्छल में 141 मिमी, सूरत के महुवा में 133 मिमी, नवसारी के जलालपुर में 130 मिली बारिश हुई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat